फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA Ramkumar Patron and Same Singh became state president

विधायक रामकुमार संरक्षक और समे सिंह बने प्रदेशाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
MLA Ramkumar Patron and Same Singh became state president
हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष बने समे सिंह का स्वागत करते सदस्य।
करनाल। मॉडल टाउन स्थित कश्यप राजपूत धर्मशाला में रविवार को हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान ने की। इसमें सर्वसम्मति से समे सिंह कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप को संरक्षक और बलजीत सिंह मतोरिया को सरपरस्त चुना गया। बैठक में सभा की ओर से होने वाले वर्षभर के कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। जिसमें महर्षि कश्यप जयंती को प्रदेश स्तर पर मनाना व संगठन को मजबूत करना, राजनीति व पंचायती चुनाव में अधिक हिस्सेदारी करना और बोर्ड व निगमों में हिस्सेदारी की मांग रखना शामिल रहा। सभी ने मांगों पर सहमति जताई, इसके बाद अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में वीरभान आर्य जींद को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं एडवोकेट रामकुमार को चेयरमैन, रमेश और महेश जगाधरी को वरिष्ठ उपप्रधान, उपभोक्ता फोरम की चेयरमैन नीलम को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं मान सिंह पिंजोर, कैप्टन दया चंद अंबाला, आरडी कल्याण घरौंडा, दरिया सिंह बिनझोल, सरदार तरसेम सिंह अंबाला कैंट को उपाध्यक्ष, एडवोकेट जगदीश, नरेंद्र घरौंडा, लख्मीचंद पानीपत को महासचिव, राजेश कोहंड, जय भगवान मलोट, कुलदीप पंचकूला को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। रघुवीर सिंह सफीदों, प्रदीप उपली, संजय टंडन घरौंडा, रामजीलाल जींद, प्रेम कश्यप को सह सचिव, मैनपाल इंद्री, संजय जींद, कदम सिंह, महेंद्र घरौंडा को प्रेस सचिव व धर्मवीर सफीदों को सीनियर ऑडिटर बनाया गया। जय भगवान भिवानी, एडवोकेट मुकेश, सुशील और चांद को प्रचार मंत्री चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन

पांच अप्रैल को मनाएंगे महर्षि कश्यप जयंती
समाज को एकजुट करने और महर्षि कश्यप जयंती मनाने को लेकर पांच अप्रैल का दिन तय किया गया। समाज की अन्य मांगों को लेकर इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की जाएगी, ताकि समाज के लोगों को अधिक से अधिक राजनीति में भागीदारी मिले और समाज का विकास हो सके। महर्षि कश्यप जयंती को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नू युवा प्रदेशाध्यक्ष और सीता महिला प्रधान चुनी
वहीं युवा विंग में मन्नू कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष, कर्मवीर एडवोकेट को वरिष्ठ उपप्रधान, महिला विंग में सीता को जिला प्रधान, एडवोकेट जयपाल को करनाल शहरी प्रधान, एडवोकेट जयपाल मदनपुर को करनाल ग्रामीण की जिम्मेवारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed