फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA Jagmohan Anand had a direct conversation with public over tea In Karnal

Haryana: करनाल में विधायक जगमोहन आनंद ने चाय पर चर्चा में जनता से किया सीधा संवाद, बोले- यह राजनीतिक मंच नहीं

Sun, 12 Jan 2025 09:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Jan 2025 09:27 AM IST
सार

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि यह कार्यक्रम हर रविवार को सुबह 7 बजे आयोजित होगा, जिसमें करनाल के लोग आकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच सिर्फ जनता के लिए है।

विज्ञापन
MLA Jagmohan Anand had a direct conversation with public over tea In Karnal
विधायक जगमोहन आनंद - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने रविवार को नेहरू पैलेस स्थित भारतीय टी स्टॉल पर 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम के दौरान जनता से संवाद किया। इस कार्यक्रम में आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिनका मौके पर समाधान किया गया।

विज्ञापन

जगमोहन आनंद ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी भी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि जनता के दुख-सुख को सुनने और उनके समाधान के लिए है। उन्होंने कहा कि मुझे करनाल की जनता ने अपने सेवा के लिए चुना है, और मेरा कर्तव्य है कि मैं हमेशा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहूं।

विज्ञापन

विधायक ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम हर रविवार को सुबह 7 बजे आयोजित होगा, जिसमें करनाल के लोग आकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच सिर्फ जनता के लिए है। मैं हमेशा अपने लोगों के साथ खड़ा हूं, ताकि वे महसूस कर सकें कि उनका विधायक नहीं, बल्कि उनका अपना व्यक्ति उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सुंदरलाल द्वारा करनाल में शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताते हुए जगमोहन आनंद ने कहा कि मैं करनाल के विकास को निरंतर आगे बढ़ाता रहूंगा। उन्होंने विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित करते हुए कहा कि वे आकर देखें कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि आम जनता के दुख-सुख को सुनने और उनके समाधान का एक माध्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed