फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA housing workers Bajayumo pot boils over

विधायक आवास पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मटके फोड़े

Sat, 19 Jul 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Sat, 19 Jul 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी की किल्लत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने
विज्ञापन
शनिवार को शहर में प्रदेश सरकार और विधायक सुमिता सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया।

न्यायपुरी स्थित विधायक के निवास के बाहर मटके फोड़े और हाथ के पंखे भी विधायक निवास पर भेंट किए। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जनक पोपली ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ता जनक पोपली के नेतृत्व में क्लब मार्केट में एकत्र हुए जहां से वह नारेबाजी करते हुए विधायक निवास पर पहुंचे।

विधायक के निवास पर पहुंचकर जनक पोपली ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार जनता को बिजली और पानी देने में असमर्थ रही है। सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं ही नहीं दे पा रही है और झूठा हरियाणा नंबर वन होने का ढिंढोरा पीट रही है, जो सरकार जनता को बिजली और पानी ही नहीं दे सकती, वह प्रदेश का भला कैसे कर सकती है।

लोगों से झूठ बोलकर कांग्रेस सरकार ने हमेशा सत्ता हथियाने का काम किया है, लेकिन अब की बार ऐसा नहीं होने देंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता कांग्रेस की इस भ्रष्ट सरकार को प्रदेश से उखाड़कर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जी जान से कार्य कर रहा है।

युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी नवीन बत्तरा ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि विधायक के पास अपने क्षेत्र की दुख तकलीफ सुनने का ही समय नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक का ध्यान केवल प्रापर्टी की ओर है। प्रदर्शन में जिला सचिव प्रवीण लाठर, युवा मोर्चा के महामंत्री मुकेश अरोड़ा, उपाध्यक्ष गौरव वर्मा, आकाश अरोड़ा, आदेश राणा, अनिल, सचिव ललित डाबरा, मनमीत बावा, कोषाध्यक्ष देवेश सरदाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संकल्प भंडारी, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र, अनुराग सेठी, विशाल अर्जुन, अमित अग्रवाल, लक्ष्य शर्मा, मुकेश कंबोज, अंकित कुमार, अनूप, जितेंद्र अरोड़ा, जितेंद्र विज, सुशांत खरबंदा, अंकित राणा, राहुल राणा, विक्की प्रजापति, मानव पुरी, प्रतीक धवन, हरीश मदान, एडवोकेट ललित बोगरा, चाहत अरोड़ा, सुरजीत सिंह चीमा, अजय शर्मा, नरेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed