फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   minor friends killed a friend

नाबालिग दोस्तों ने दोस्त को ही उतारा मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
minor friends killed a friend
गांव ब्रास खुर्द में दो दोस्तों ने ही अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर 12 वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ड्र्रेन में फेंक दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पीड़ित परिवार ने थाने के आगे शव रखकर जाम लगा दिया। साथ ही कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। विदित हो कि हत्यारोपी दोस्त भी नाबालिग हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक मोहित के ताऊ के लड़के रावत ने बताया कि उसके चाचा सत्यवान के दो लड़के रोहित 16 और मोहित 12 साल के हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12.30 मैं अपने चाचा के घर मोहित को देखने गया, तो वह घर पर नहीं मिला। मेरे चाचा व चाची धान लगाने के लिए मजदूरी पर गए हुए थे, इसलिए मैं खुद ही मोहित को ढूंढते हुए स्कूल के पास पहुंचा। वहां पर स्थित करियाने की दुकान चलाने वाले मेरे भतीजे गौरव ने मुझे बताया कि मोहित के साथ गांव के ही दो लड़के दुकान पर आए थे, जिनमें से एक बोला कि आज उसका जन्मदिन है और वह पार्टी करने जा रहे हैं। इसके बाद मैं मोहित की तलाश करता रहा, लेकिन मोहित नहीं मिला। तलाश के बाद, जिनके साथ मोहित था उनके घर पहुंचे तो उसने बताया कि मोहित ड्रेन(नहर) में डूब गया है। जब गहराई से उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके एक साथी ने मोहित को गला घोंट कर मार दिया है। इसके बाद ड्रेन में डाल दिया है। उसके कपड़े भी ड्रेन में फेंक दिए हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को देर शाम बाहर निकाला, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दोपहर करीब तीन बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले उनका और आरोपी समुदाय के साथ झगड़ा हो गया था जिसकी शिकायत भी थाने में उन्होंने दी हुई है। उसी झगड़े की रंजिश में उनके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन

थाना के गेट के सामने पिता हुआ बेहोश
चिलचिलाती धूप और बेटे के जाने के गम में मृतक मोहित के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। इसी दौरान मृतक का पिता सत्यवान थाना गेट के सामने बेहोश हो गया, जिसको ग्रामीणों की सहायता से संभाला गया। वहीं मृतक की मां रह रह कर अपने कलेजे के टुकड़े का नाम ले लेकर रो रही थी। बता दें कि सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाना के सामने जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी के बहाने से लेकर गए थे साथ
जानकारी के अनुसार मृतक मोहित के दो दोस्त जन्मदिन की पार्टी मनाने के से साथ लेकर गए। जैसा कि दुकान पर एक साथ गए तीनों में से एक ने कहा कि आज उसका जन्मदिन है और वो पार्टी मनाने जा रहे हैं। जिसके बाद तीनों गांव से बाहर एक ड्रेन (नहर) के पास गए, जहां पर सारा घटनाक्रम घटित हुआ।
थाना प्रभारी रामफल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मृतक के ताऊ के लड़के रावत के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गुस्साए परिजनों ने मृतक का शब थाने के सामने बीच सड़क पर रख करनाल-कैथल रोड़ को करीब 15 मिनट तक किया जाम। फोटो। मृतक मोहित का फ़ाइल फोटो, थाना के गेट के सामने बेहोश हुआ मृतक मोहित का पिता, मृतक की माँ को संभालती महिलाएं व थाना के गेट के सामने सड़क के बीच शव रख इंसाफ मांगते परिजन व ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed