फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   'Mera Baba Nanak' will give message of faith in God and self

Karnal News: ईश्वर और खुद पर विश्वास का संदेश देगी ‘मेरा बाबा नानक’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 03:15 AM IST
विज्ञापन
'Mera Baba Nanak' will give message of faith in God and self
- कर्ण नगरी से मुंबई तक पहुंचे अभिनेता विक्रमजीत विर्क निभा रहे मुख्य किरदार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। ईश्वर और खुद पर विश्वास का संदेश देने वाली पंजाबी फिल्म ‘मेरा बाबा नानक’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में मुख्य किरदार कर्ण नगरी का बेटा अभिनेता विक्रमजीत विर्क निभा रहे हैं। मूलरूप से गांव ठरवा माजरा के रहने वाले विक्रमजीत विर्क मॉडलिंग के बाद टीवी सीरियल, दक्षिण भारत की फिल्मों, बॉलीवुड फिल्मों और पंजाबी फिल्मों में अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं।

बुधवार को निफा के संस्थापक प्रीतपाल सिंह पन्नू के निमंत्रण पर विक्रमजीत विर्क नई फिल्म की कास्ट के साथ करनाल पहुंचे थे। सेक्टर-12 के गोल्डन मोमेंट में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नई आ रही फिल्म की जानकारी दी। साथ ही अपने शहर के लोगों से फिल्म देखने की भी अपील की। उनके साथ फिल्म के निदेशक व लेखक और एक कलाकार के तौर पर काम करने वाले डॉ अमनमीत सिंह, महिला कलाकार हर्षजोत कौर, हरप्रीत बैंस, बाल कलाकार निम्रत प्रताप सिंह व दिलनूर कौर एंजेल भी पहुंचे। जहां उन्होंने फिल्म की कहानी, शूटिंग और अपने अब तक के सफर से जुड़े कई रोचक किस्से शेयर किए।
विज्ञापन

पेशे से डॉक्टर व पंजाब के मोगा में रहने वाले डॉ. अमनमीत सिंह ने बताया कि यह फिल्म विश्वास की कहानी है। आज समाज में हमारा एक दूसरे के प्रति विश्वास कमजोर होता जा रहा है। वो विश्वास रिश्तों में हो या अपने इष्ट परमात्मा के प्रति। कहानी बाबा नानक के प्रति विश्वास की कहानी है और यह विश्वास आपको अनेक दुखों से दूर लेकर जाता है। फिल्म का निर्माण राजा लायल पुरिया व हरमनदीप सिंह ने किया है जबकि सतनाम सिंह ढिल्लो व विक्रमजीत विर्क सह निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक माह में हुई तैयार, मोहाली में हुई शूटिंग

अभिनेता विक्रमजीत विर्क ने बताया कि फिल्म युवा वर्ग सहित पूरे परिवार को पसंद आएगी। आपसी रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देने वाली ये फिल्म नशे के चंगुल में फंस रही जवानी को भी संदेश देगी। फिल्म की शूटिंग मोहाली व आसपास के गांव में लगभग एक महीने तक चली। उन्होंने बताया कि फिल्म में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार कुल सिद्धू, मिंटू कपा, महाबीर भूल्लर, तरसेम पाल, मलकीत रोनी और जसबीर गिल ने भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed