फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Medical college student jumped into the canal

Karnal News: मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने नहर में लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Medical college student jumped into the canal
- पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

करनाल। यमुनानगर की एक छात्रा ने इंद्री पुल से बुधवार रात करीब आठ बजे छलांग लगा दी। लोगों ने जब छात्रा को छलांग लगाते देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया, मगर उसने किसी की नहीं सुनी और नहर में कूद गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया, मगर छात्रा का पता नहीं चल सका। यमुनानगर के रादौर की रहने वाली कीर्ति रोहतक मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है। बताया जाता है कि वह काफी दिनों से परेशान चल रही थी। इंद्री नहर के पास बुधवार को वह अकेली पहुंची और कुछ देर तक खड़ी रही। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया, मगर छात्रा पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed