{"_id":"5d224ffb8ebc3e6d1e2bcba7","slug":"maurder-case-dr-rajeev-gupta-karnal-news-rtk5032380154","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने पहले नौकरी से निकाले डायलिसिस तकनीशियन ने दोस्तों से मिलकर की डॉक्टर की हत्या, तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने पहले नौकरी से निकाले डायलिसिस तकनीशियन ने दोस्तों से मिलकर की डॉक्टर की हत्या, तीनों
विज्ञापन
maurder case Dr. Rajeev gupta
- फोटो : Karnal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वरिष्ठ डॉक्टर एवं आईएमए करनाल के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता के तीनों हत्यारों को पुलिस ने घटना के दस घंटे बाद सुबह पांच बजे पकड़ लिया। पुलिस ने खुलासा किया है कि डॉक्टर राजीव गुप्ता की हत्या छह महीने पहले अस्पताल से हटाए गए डायलिसिस तकनीशियन पवन दहिया ने अपने दो अन्य दोस्त के साथ मिलकर की। डॉक्टर गुप्ता द्वारा नौकरी से हटाने के बाद आरोपी को किसी दूसरे अस्पताल में नौकरी नहीं मिल रही थी। जहां भी मिलती, वहीं से उसे हटा दिया जाता था। इस बात की खुन्नस रखकर उसने डॉक्टर गुप्ता की गोलियां मारकर हत्या की।
रविवार को सीएम मनोहर लाल डॉक्टर राजीव के घर पहुंचकर पत्नी और बेटे को सांत्वना दी और कहा कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, डीजीपी मनोज यादव ने भी सेक्टर-16 चौक वारदात स्थल पर जाकर पूरे मामले की जानकारी की। आईजी योगेंद्र नेहरा ने खुलासा किया कि हत्या देसी पिस्तौल से की गई है। इस मामले में एएसपी की अध्यक्षता में सीआईए सहित आठ टीमें लगी हुई थीं। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी पवन दहिया सहित तीन को यूपी-हरियाणा सीमा से गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद डॉ. राजीव गुप्ता का जुंडलागेट स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डॉक्टर्स, नेता व समाजसेवी भी मौजूद रहे।
ये था मामला
डॉक्टर राजीव गुप्ता ड्राइवर साहिल के साथ क्रेटा कार में सवार होकर शहर के चौड़ा बाजार स्थित पुराने अस्पताल में शनिवार शाम 5 बजे गए थे, वहां से वे साढ़े छह बजे आईटीआई चौक स्थित अमृतधारा अस्पताल के लिए निकले थे। ड्राइवर साहिल ने बताया कि जब वह सेक्टर-16 चौक पार कर थोड़ा सा आगे चले तो रास्ते में एक ब्रेकर आया, जहां उसने कार की स्पीड कम की। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उन्होंने कार के सामने खड़ा होकर डॉक्टर को गोली मार दी। इस दौरान उन्होंने छह फायर किए, तीन गोली डॉक्टर की छाती में लगीं। उस दौरान वह कार से उतरकर झाड़ियों की तरफ भाग गया था। इसके बाद घायल अवस्था में डॉक्टर को उनके ही अस्पताल में ले गया वहां उन्होंने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
ऐसे पकड़े आरोपी
आईजी योगेंद्र नेहरा और एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के अनुसार ड्राइवर साहिल से की गई पूछताछ और अन्य जानकारियों के आधार पर मुख्य हत्या आरोपी पवन दहिया की पहचान हो पाई। शहर के अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों आरोपी कैद हो गए थे। उसी के आधार पर पवन तथा उसके दो अन्य साथी बड़ी मंगलपुर निवासी रमन तथा शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
ये हथियार किए बरामद
पुलिस ने आरोपी से कार, अवैध देसी पिस्तौल .32 बोर, एक लाइसेंसी रिवॉल्वार 32 बोर की बरामद की है। लाइसेंसी रिवाल्वर आरोपी पवन की थी, जिसका लाइसेंस 2009 में आरोपी ने बनवाया था। तीनों आरोपियों को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान आरोपियों के कपड़े व बाइक बरामद की जाएगी।