{"_id":"627acf83b3d5e53dc0398256","slug":"massage-parlor-raided-four-girls-detained-karnal-news-knl1077707187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाज पार्लर पर छापा, चार युवतियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसाज पार्लर पर छापा, चार युवतियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। शहर की अनाज मंडी के सामने गली में चल रहे मसाज पार्लर में असंध पुलिस की टीम ने छापामारी कर चार युवतियों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान असंध पुलिस, असंध सीआईए और महिला थाना पुलिस की टीम मौजूद रही। इस दौरान पुलिस को मसाज पार्लर का लाइसेंस नहीं मिल पाया। जिस कारण युवतियों को हिरासत में लिया गया। हालांकि थाने में पुलिस ने तर्क दिया कि युवतियों ने लाइसेंस पेश कर दिया, इसके बाद उन्हें छोड़ दिया है।
मंगलवार को स्पेशल शाखा इंचार्ज ऋषिपाल सिंह, असंध थाना प्रभारी बलजीत सिंह और महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया की संयुक्त टीम ने मंडी के सामने चल रहे मसाज पार्लर में छापा मारा। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि इनके पास मसाज पार्लर चलाने का लाइसेंस नहीं था। जिसके चलते हिरासत में लिया गया है। वहीं, सीआईए असंध इंचार्ज ऋषिपाल ने बताया कि लोगों की शिकायत मिल रही थी कि यहां मसाज पार्लर की आड़ में गलत कार्य हो रहा है। इसके लिए रेड की गई थी, लेकिन कोई लाइसेंस नहीं मिला।
जिन लड़कियों को हिरासत में लिया गया है, वह खुद यह मसाज पार्लर चलाती
हैं। इन्होंने थाने में आकर लाइसेंस दिखाया है। मसाज पार्लर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया। जिसके चलते चारों लड़कियों को छोड़ दिया गया है।
- ऋषिपाल, इंचार्ज सीआईए असंध