{"_id":"6af22a30aea602b3490db53b","slug":"manvi-emerged-victorious-in-the-one-kilometer-race-karnal-news-c-18-knl1018-1028786-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक किलोमीटर दौड़ में मानवी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक किलोमीटर दौड़ में मानवी ने मारी बाजी
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी खेल विभाग
करनाल। पूर्व सरपंच जगदीश राणा की याद में सोमवार को बड़ागांव में प्रथम एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर 16 लड़कों की दो किलोमीटर दौड़ में लोकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहन इस दौड़ में द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों की अंडर 16 की एक किलोमीटर दौड़ में मानवी प्रथम रही।
पूर्वी ने द्वितीय और शालू ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि सोहन सिंह राणा ने कहा कि उनका उद्देश्य गांव की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों के माध्यम से एक नई पहचान दिलाना चाहते हैं। मौके पर शेखर राणा, डॉ. मोहन और कोच पायल भी मौजूद रहे।
प्रमुख परिणाम
अंडर 14 लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में वंशिका प्रथम, मनीषा द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं। अंडर 12 लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में अवनी ने पहला स्थान हासिल किया, गुनगुन द्वितीय और कनिका तृतीय रहीं। अंडर 12 लड़कों की 600 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय और कन्हैया तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह, अंडर 14 लड़कों की 800 मीटर दौड़ में नैतिक प्रथम, मनजीत द्वितीय और हर्षित तृतीय रहे।