फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mann who was going to America via Dunki returned home

'तड़प-तड़पकर मर जाओगे': अमेरिका में राहुल गांधी से मिलने वाला मान लौटा घर, बोला- डंकी का रास्ता बहुत ही खतरनाक

Sat, 01 Feb 2025 09:40 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 01 Feb 2025 09:40 PM IST
सार

मान ने बताया कि 17 अप्रैल 2023 को डंकी के रास्ते अमेरिका के लिए घर से निकाला था। इस दौरान वह कई देशों के जंगल, नदियों व पहाड़ों से गुजरा। यह रास्ता बहुत खतरनाक था। कई लोग ऐसे थे, जो बीच रास्ते में ही दम तोड़ चुके थे।

विज्ञापन
Mann who was going to America via Dunki returned home
डंकी के रास्ते अमेरिका गए अमित मान लौटे घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी से अमेरिका में मिलने वाला घोघड़ीपुर निवासी अमित मान अपने घर वापस लौट आया है। अमेरिका में वह 22 महीने रहा। घर आने पर उसने डंकी की आपबीती बताई। अमित मान ने बताया कि गांव के काफी युवा अमेरिका गए हुए हैं तो उसे भी अमेरिका जाकर डॉलर कमाने थे। इसलिए उसने अपनी तीन बीघा जमीन बेच दी और मकान भी गिरवी रख दिया।  इसके बाद 42 लाख रुपये खर्च कर वह 17 अप्रैल 2023 को डंकी के रास्ते अमेरिका के लिए घर से निकाला था। इस दौरान वह कई देशों के जंगल, नदियों व पहाड़ों से गुजरा। यह रास्ता बहुत खतरनाक था। कई लोग ऐसे थे, जो बीच रास्ते में ही दम तोड़ चुके थे। जंगल में उसे लोगों के कंकाल भी मिले थे। अमित मान 29 जनवरी को अपने घर वापस लौटा था।

विज्ञापन

भूखे प्यासे किया था जंगल पार
अमित मान ने बताया कि डंकी का रास्ता बहुत खराब है। वह करीब तीन महीने में 6 जुलाई 2023 को अमेरिका की दीवार कूदा था। इससे पहले जंगल में वह भूखा प्यासा था। उसके साथ अन्य युवा भी थे। इस दौरान एजेंट किसी का साथ नहीं देता वह आगे चलता रहता है, जो उसके साथ चल रहा है तो वह जंगल पार कर सकता है, जो पीछे रह गया तो वह पीछे ही रह जाता है। यदि कोई बीमार हो गया या चोट लग गई, तब भी एजेंट कोई मदद नहीं करते। वह आगे बढ़ते जाते हैं, जो पीछे छूट गया वह तड़प-तड़पकर मर जाएगा। इतना ही नहीं इस दौरान वह जब अलग-अलग देशों के बॉर्ड को पार करते हैं तो वहां की पुलिस रुपये छीन लेती है। बहुत कठिनाईयों के बाद ही वह अमेरिका की दीवार तक पहुंचते हैं। अमित ने युवाओं से कहा कि वह विदेश जाने के लिए डंकी का रास्ता न अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता उठा रहे हैं इलाज का खर्च
अमित मान ने बताया कि वह अमेरिका में भाई तेजी मान और सोनीपत के एक युवक उपेंद्र मान के माध्यम से राहुल गांधी से मिला था। इस दौरान ही उसने राहुल गांधी को घर जाने की बात कही थी तो राहुल गांधी ने उस दौरान वादा किया था कि वह जरूर जाएगा। इसके बाद 20 सितंबर 2024 राहुल गांधी घोघड़ीपुर आए थे। अमित मान ने बताया कि अमेरिका में वह ट्रक चलाता था। 21 मई 2024 को अमेरिका में उसके साथ हादसा हो गया था। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

करीब 22 दिन तक वह बेहोश था। जब उसे होश आया तो उसने अपने परिजनों को यह बात बताई। हादसे के कारण वह अच्छे से चल नहीं सकता और उसे दिखाई की कम देता है। इस बारे में राहुल गांधी को पता चला था तो उनके कहने पर घरौंडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी करनाल निवासी वकील वीरेंद्र सिंह राठौर उनका इलाज का खर्च उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed