फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Main Haryana Ki Chori Sun, Kis Tay Na Darungi... Audiences dance on the song

मैं हरियाणा की छोरी सुं, किसे तै ना डरूंगी...गीत पर झूमे दर्शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Main Haryana Ki Chori Sun, Kis Tay Na Darungi... Audiences dance on the song
76: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में अपनी प्रस्तुति के लिये जाती छात्राऐं। अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मैं हरियाणा की छोरी सुं, किसे तै ना डरूंगी... गीत पर छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी जिससे दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। प्रस्तुतियों को देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। मौका था राजकीय विद्यालय में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन का। यहां का माहौल दिन भर हरियाणा के रंग में रंगा रहा।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि माध्यमिक शिक्षा हरियाणा के निदेशक डॉ. जे. गणेशन, मौलिक शिक्षा हरियाणा के निदेशक डॉ अंशज सिंह ने शिरकत की। निदेशालय की कार्यक्रम अधिकारी पूनम अहलावत भी उपस्थित रही। निदेशालय पंचकूला से पहुंचीं कार्यक्रम अधिकारी पूनम अहलावत ने जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों व कर्मचारियों को कुशल प्रबंधन के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट के सभी प्राध्यापकों की कलाकृतियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

सेल्फी प्वांइट बना लोगों की पंसद
महोत्सव में सेल्फी प्वाइंट और हरियाणा की झांकी लोगों के लिए विशेष रूप से केंद्र बनी रही। यहां तस्वीर खिंचवाने के लिए पूरे दिन लोगों की होड़ लगी रही। कार्यक्रम में कृष्ण जीवन पर प्रस्तुति, हरियाणवी गीतों पर नृत्य, खेत-खलिहान को लेकर दी गई प्रस्तुतियों ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर से शुरू हुआ कार्यक्रम
प्रस्तुति देखने के लिए उत्सुक दर्शकों को काफी इंतजार करना पड़ा, क्योंकि कार्यक्रम तय समय से करीब दो घंटा देरी से शुुरू हुआ। इसका कारण विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों का समय पर मंच पर रिपोर्ट न करना रहा।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अंबाला अनूप सिंह जाखड़, उप जिला शिक्षा अधिकारी विद्योत्मा, चंद्रेश विज, महावीर सिंह , खंड शिक्षा अधिकारी वंदना, सुदेश ठुकराल, प्रधानाचार्य धर्मपाल, मनदीप शर्मा, संजीव शर्मा, ब्रह्मदत्त, अनिल कुंडू, डॉ भूपेंद्र, इशा चौधरी, ललिता सचदेवा, राजेश रोहिल्ला, प्रेम, रूबिया, डॉ मीरा, हंसराज, प्रेस प्रवक्ता योगेश शर्मा, महिंद्र कुमार खेडा, डॉ सुशील, सियाराम शास्त्री, अनिल सैनी मौजूद रहे।

67: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देने के बाद उत्साह में छात्राएं । ?

67: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देने के बाद उत्साह में छात्राएं । ?

57:  राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में खेती में महिलाओं के योगदान पर लोक नृत्य के माध्यम से प्रस्

57: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में खेती में महिलाओं के योगदान पर लोक नृत्य के माध्यम से प्रस्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed