{"_id":"5d6ed2378ebc3e93a95310cd","slug":"loot-in-cm-city-karnal-karnal-news-knl40340124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सिटी में वारदात पर वारदात, पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सिटी में वारदात पर वारदात, पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात पर वारदात, पुलिस खाली हाथ। सीएम के शहर में हालात इसी कदर बढ़ चुके हैं कि एक के बाद एक बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस केवल लकीर पिटती रह जाती है। बदमाश बेकाबू हो रहे हैं और पुलिस बेबस नजर आ रही है। चौक चौराहों पर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस नहीं दिखी, हां, चालान काटती पुलिस जरूर नजर आई। पुलिस की इसी कार्यप्रणाली के चलते मंगलवार की बात करें तो बदमाशों ने अलग-अलग तीन वारदातों को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। सुबह से लेकर दोपहर तक साढ़े पांच घंटों में बदमाशों ने पहले सेक्टर-13 में महिला के गले से चाकू की नोक पर सोने की चेन झपटी, इसके निगदू में पिस्तौल के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र से 70 हजार रुपये लूटे तो दोपहर को मुगल कैनाल में एक व्यक्ति से 33 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि करनाल की जिला पुलिस कितनी अलर्ट है?
बाइक सवार गिरोह ने छुड़वाए पुलिस के पसीने
बाइक सवार गिरोह है जो लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। यह गिरोह बिना नंबर की बाइक रखता है और पिस्तौल के बल पर ही वारदात को अंजाम दे रहा है। इस गिरोह ने पुलिस के पसीने छुड़वा रखे हैं। क्योंकि कलवेहड़ी में फार्मा मैनेजर से हुई 70 हजार रुपये की लूट के मामले को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने वारदात के बाद वारदात को अंजाम दिया।
पहला मामला
सुबह 8 बजे
ढाई तोले की चेन झपट महिला को दिया धक्का
सेक्टर-13 न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी अनीता ने बताया कि हाउस नंबर 729 में वह तीन महीने से किराए पर रह रही है। सुबह 8 बजे वह सेक्टर-13 डीएवी स्कूल में अपने बच्चों को छोड़कर वापस आ रही थी। उसके पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने चाकू दिखाकर गले से सोने की ढाई तोले की चेन झपटी और उसे धक्का देकर भाग गये। इसके बाद उसने अपने पति अमित को सूचना दी। वह घर पहुंचा और फिर पुलिस को मौके पर बुलाया। इस दौरान सेक्टर-13 चौकी प्रभारी जीतेंद्र मौके पर पहुंचे साथ ही पार्षद वीर विक्रम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
दूसरा मामला
सुबह 11.31 बजे
एक मिनट में लूटे 70 हजार रुपये
निगदू। कस्बे में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह 11.31 बजे केंद्र के संचालक पर नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल तान दी और खुद ही काउंटर से करीब 70 हजार रुपये निकालकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने में बदमाशों ने एक मिनट का ही समय लिया। कनपटी, सिर व सामने तीन पिस्तौलों को देखकर केंद्र संचालक सचिन डर गया। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर इंद्री थाना डीएसपी, सीआईए सहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो चुके हैं।
रुपये कहां है, कहकर तीनों ने तान दी पिस्तौल
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सचिन कुमार ने बताया कि वह केंद्र में बैठकर ग्राहकों को रुपये का आदान-प्रदान कर रहे थे। उस समय केंद्र में केवल 2 उपभोक्ता ही बैठे थे। सुबह 11.31 बजे तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांध का आए। उन तीनों युवकों के पास पिस्तौल थी। रुपये कहां है रुपये दो कहते दो बदमाश मेज पार करते हुए उसके पास आ गए। एक ने मेरी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी तो दूसरे ने सिर पर पर तान दी। फिर वह बैग में काउंटर से रुपये निकालकर भरने लगा। तीसरा बदमाश उसके सामने पिस्तौल ताने खड़ा था।
वारदात को अंजाम देने के लिए 15 मिनट से इधर-उधर काट रहे थे चक्कर
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो देखा कि बिना नंबर की डिलेक्स बाइक पर सवार होकर तीनों बदमाश 15 मिनट से इधर उधर चक्कर काट रहे थे। वह ताक में थे कि कब सेवा केंद्र से लोगों की भीड़ हटे और तब वह वारदात को अंजाम देंगे। बदमाश लूटपाट कर नीलोखड़ी की तरफ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
नकली की टांग थी एक बदमाश की।
जब बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे तो उस समय केंद्र के संचालक सचिन के सामने उपभोक्ता महेंद्र सिंह कुर्सी पर बैठे थे। महेंद्र ने बताया कि जब तीनों बदमाश केंद्र में आए तो वह डर गया। इन तीनों बदमाशों में से एक बदमाश का नकली का पैर था। एक मिनट में ही वह रुपये लूटकर फरार हो गए।
तीसरा मामला
दोपहर 1.25 बजे
33 हजार रुपये लेकर कागज के टुकड़े पकड़ाए
मुगल कैनाल स्थित एससीओ 83 में एक फाइनेंस कंपनी के केयर टेकर से बाइक सवार दो बदमाश 500 रुपये खुल्ले कराने के नाम पर उससे 33 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। भारती अक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत केयर टेकर बलविंद्र ने बताया कि कंपनी के मैनेजर ने उसे मुगल कैनाल में ही एक दुकान से रुपये लाने के लिए भेजा था। वह साइकिल पर सवार होकर वहां से 33 हजार रुपये लेकर लौटा। जैसे ही वह ऑफिस के नीचे पहुंचा और साइकिल खड़ी करने लगा तो बाइक पर सवार हो व्यक्ति आए। पहले एक व्यक्ति आया। उसने कहा कि 500 रुपये खुल्ले दे दो। उसने खुल्ले रुपये देने के लिए वह 33 हजार रुपये निकाले तो दूसरे व्यक्ति ने उसके सामने से रुमाल हिला दिया। इसके बाद वह 33 हजार रुपये ले गए और कागज के टुकड़े उसकी जेब में डाल गए। करीब दो मिनट बाद उसे पता चला।
चाय वाले को 100 रुपये देकर भेज दिया पिज्जा की दुकान पर
जब वह बदमाश बलविंद्र के पास खड़े थे तो उस दौरान चाय के रुपये लेने के लिए चाय वाला आया। तो बदमाश ने उसे 100 रुपये दिए और बोला की वह पिज्जा वाले को देकर आ जाए। उन्होंने वहां पिज्जा खाया था। इसके बाद वह चाय वाला वहां से चला गया।
बदमाशों की तलाशी के लिए अलग अलग टीमें छापामारी कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी।