फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lieutenant Vinay Narwal grandfather plea to cm and pm to stop terrorism

मोदी जी ये उग्रवाद रोको: लेफ्टिनेंट विनय के दादा बोले-आज मेरा पोता गया, कल किसी ओर का जाएगा... ये अच्छा नहीं

Wed, 23 Apr 2025 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 04:02 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी थी। इसमें करीब 26 लोगों की माैत हो गई थी। मृतकों में करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Lieutenant Vinay Narwal grandfather plea to cm and pm to stop terrorism
सीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात करते विनय नरवाल के दादा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के करनाल स्थित आवास पर शोक जताने के आम लोगों के साथ साथ राजनेता भी पहुंच रहे हैं। गम में डूबा परिवार बस आरोपियों को सजा दिलाने की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के दादा हवा सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कहा कि सीएम साहब, मेरा आपसे निवेदन है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाओ। मैं प्रधानमंत्री मोदी से भी प्रार्थना करता हूं कि इस उग्रवाद को खत्म कराओ, आज मेरा पोता गया है कल को किसी और घर का चिराग भी ये बुझाएंगे। अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: हमले पर बड़ा खुलासा...एक से सात अप्रैल तक आतंकियों ने की थी रेकी, फिर 26 पर्यटकों को मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सैनी ने उन्हें सख्त कार्रवाई का आश्वान दिया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने इस निदंनीय घटना को अंजाम दिया है तो बचने का सवाल ही नहीं है। मेरी परमात्मा से प्रार्थना है, विनय को अपने चरणों में स्थान दें। ये घटना बहुत ही निंदनीय है और कायरतापूर्ण है। 

वीडियो काॅल पर की सीएम से बात
सेक्टर-7 स्थित विनय नरवाल के आवास पर विधायक जगमोहन आनंद पहुंचे थे। पहले उन्होंने खुद परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन से वीडियो कॉल करके सीएम नायब सैनी की विनय के दादा से बात कराई। इस दौरान घर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी मौजूद थे।

शाम को होगा विनय का अंतिम संस्कार
आज शाम चार बजे तक विनय नरवाल का शव करनाल पहुंच जाएगा। इसके बाद मॉडल टाऊन के शमशान घाट में अंतिम संस्कार करने की जानकारी परिवार ने दी है। विनय के घर पर विधायक योगेंद्र राणा और करनाल की मेयर रेणू बाला गुप्ता ने भी पहुंचकर सांत्वना प्रकट की।


 

ये हमला मानवता पर है, विनय हमारा गौरव : कल्याण
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि ये दुखद घटना है, जिस प्रकार से बेकसूर नागरिकों को गोलियों से भूना गया, ये मानवता पर हमला है। हमारे पास शब्द नहीं हैं, इस प्रकार को जो अंजाम जिन्होंने दिया है, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। विनय हमारा गौरव था। मैं समझता हूं कि ये क्षेत्र, समाज और देश के लिए दुख का दिन है। ये हमला न केवल हमारे नागरिकों के ऊपर बल्कि पूरे देश पर है। गृहमंत्री कश्मीर में हैं। पीएम विदेशी दौरा छोड़कर वापस पहुंच चुके हैं। हम सभी परिवार के साथ हैं। सरकार अपने स्तर पर कदम उठाएगी। मोदी जी और सरकार इन विषयों पर गंभीर हैं। जितने भी देश के पीड़ित परिवार हैं, हम उनके साथ हैं। आज न केवल बल्कि दुनिया भी घटना की निंदा कर रही है। पीएम सख्त से सख्त कदम उठाएंगे। परिवारों के लिए बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करेंगे। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है।

गृह मंत्री कश्मीर में हैं तो कुछ बड़ा जरूर होगा : विधायक जगमोहन

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। चुन-चुनकर, धर्म पूछकर, नंगा करके आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया है। पूरा देश इससे आक्रोशित है। ऐसे आतंकियों को चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा। देश के पीएम विदेश यात्रा बीच में छोड़कर वापस लौटे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री कश्मीर पहुंचे हैं तो कुछ बड़ा जरूर होगा। आप कल्पना करके देखें जिसका सुहाग उसके सामने गोलियों से छलनी कर दिया हो। आतंकियों को इसकी सजा जरूर मिलेगी। 

विनय ने अंतिम समय में भी दिखाई बहादुरी : मेयर रेणू बाला

मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि इस तरह का हादसा निंदनीय है। बेटे ने अंतिम समय में भी सभी को बचाने की कोशिश की। आतंकियों ने जरा भी तरस नहीं खाया। इससे देश को भी क्षति हुई है। बहुत से परिवार उजड़ गए हैं। सीएम ने भी परिवार से बात की है। दुख को कम नहीं कर सकते पर कंधे से कंधा मिलाकर परिवार के साथ खड़े हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक की तरह कदम उठाए केंद्र सरकार : विधायक योगेंद्र

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि ये निदंनीय घटना है। बच्ची की अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी। आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा है, ये निंदनीय है। पीएम विदेश यात्रा छोड़कर भारत लौटे हैं। वे घटना पर पूरा संज्ञान ले रहे हैं। पिछली बार पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। निश्चित तौर पर ऐसा कुछ इस बार भी होगा।

कश्मीर में पर्यटन बढ़ने पर व्यापार चला था। अब  इस घटना का असर इस पर भी पड़ेगा। वहां के लोग भी घटना की निंदा करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी को आतंक के खिलाफ मिलकर खड़े होना होगा। पीएम और गृह मंत्री से मांग है कि ऐसे आतंकियों को जल्द सबक सिखाएं।

काठमांडू से केंद्रीय मंत्री ने वीडियो कॉल पर दी परिवार को सांत्वना

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी परिवार को सांत्वना दी है। वे नेपाल दौरे पर काठमांडू गए हैं, वहां से विधायक जगमोहन आनंद के मोबाइल से वीडियो कॉल के माध्यम से उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। लेफ्टिनेंट विनय के दादा हवा सिंह ने उनसे भी आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए आतंकवाद को खत्म करना पड़ेगा। नहीं तो हर बार की तरह हमारे जवान शहीद होते जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुझे अफसोस है, इस घटना पर। बेटे को वापस लाने के लिए तोकुछ किया नहीं जा सकता, हौसला ही रखना पड़ेगा। देश के लिए बेटे ने बहुत कुछ किया है। उसकी शहादत को नमन है। मैं एक दो दिन में आपके पास आऊंगा।

शाम पांच बजे लेफ्टिनेंट का अंतिम संस्कार मॉडल टाउन के शमशान घाट में होगा। विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी शिरकत करेंगे। विदित हो कि घटना की सूचना मिलते ही परिवार के पांच लोग कश्मीर चले गए थे। अब लेफ्टिनेंट विनय के पार्थिव शरीर को लेकर कश्मीर से उनके पिता राजेश नरवाल, छोटी बहन सृष्टि, पत्नी हिमांशी स्वामी, सास पूनम स्वामी और ससुर सुनील दत्त आ रहे हैं। शाम साढ़े चार बजे तक उनके करनाल पहुंचने की उम्मीद है। कश्मीर से फ्लाइट द्वारा वे दिल्ली पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed