फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Law student commits suicide by hanging

लॉ के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Law student commits suicide by hanging
सेक्टर 16 स्थित मकान 645 में शनिवार को अधिवक्ता राजेश कुमार के बेटे लॉ के छात्र केशव (27) ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉ अंतिम वर्ष का छात्र था। सिटी थाना प्रभारी कमलदीप राणा मौके पर पहुंचे और जांच की। एफएसएल की टीम को बुलाया गया। छात्र ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें किसी गैंग से परेशान करने व धमकी देने का जिक्र किया गया है। उसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार केशव परेशान रहता था। उन्होंने बेटे से कई बार पूछा था लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था। सुसाइड नोट में उसने गैंग का जिक्र किया है। जिससे परेशान होकर उसने जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। मृतक के पिता एडवोकेट राजेश कुमार ने बताया कि वह और उसकी पत्नी रेणू बाला दोपहर को सराफा बाजार में टेलर की दुकान पर गए थे। वापस लौटे तो अंदर का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो बेटा केशव चुन्नी से पंखे के हुक से लटका हुआ था। उन्होंने चुन्नी को चाकू से काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed