फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Land fraud in Kurukhestra

फर्जी दस्तावेज से डकारी करोड़ों की भूमि

Fri, 29 Nov 2013 12:30 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Nov 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
Land fraud in Kurukhestra
फर्जी दस्तावेज से कुरुक्षेत्र की प्राइम लोकेशन पर बेशकीमती शोरूम और कोठियों के प्लॉटों को राजस्व रिकार्ड में अपने नाम कराने और इंतकाल दर्ज कराकर इस बेच करोड़ों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


सिटी थाने में फर्जीवाड़े की शिकायत देकर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों में संयुक्त पंजाब के एक कद्दावर नेता के रिश्तेदार भी शामिल हैं। सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं। इस फर्जीवाड़े का शिकार कई लोग हुए हैं। धोखाधड़ी का शिकार होने वालों में एक कांग्रेसी नेता के बडे़ भाई थानेसर तहसील के डॉक्यूमेंट राइटर रघुबीर सिंगला भी शामिल हैं।
विज्ञापन


स्थानीय प्रताप कॉलोनी वासी रघुबीर चंद सिंगला पुत्र हुकम चंद ने दी शिकायत में बताया कि नीलम सिनेमा के सामने स्थित एससीओ दो, पांच नंबर एससीओ, आज जिनकी कीमत करीब साढ़े चार करोड़ तथा जैन राइस मिल अमीन रोड पर स्थित बनी हुई दो कोठियां, जिनकी कीमत डेढ़ करोड़ हैं, इस भूसंपत्ति को गांव खैरी वासी सुनील कुमार पुत्र चमन लाल ने अपने नाम कराकर औने पौने भाव में स्थानीय विष्णु कॉलोनी वासी नवकेतन पुत्र शशिपाल, सेक्टर-30 वासी बलजीत सिंह तथा उसके रविंद्र सिंह के अलावा गांव उदारसी वासी सुशील चौधरी पुत्र जंगशेर सिंह को बेच दिया। रघुबीर चंद सिंगला ने बताया है कि दो नंबर प्लॉट पिहोवा की फर्म के नाम है, जबकि प्लॉट नंबर पांच शिकायतकर्ता के पुत्र तरुण कुमार और रजत कुमार के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तहसीलदार ने भी की है शिकायत
शिकायतकर्ता रघुबीर चंद सिंगला ने बताया कि अमीन रोड जैन राइस मिल स्थित दो कोठियों में से एक कोठी कुरुक्षेत्र ओमप्रकाश और दूसरी कोठी रामचंद्र की है। सिंगला ने बताया कि ओमप्रकाश, रामचंद्र के अलावा थानेसर के तहसीलदार सूरजमल ने भी उपरोक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत एसपी को भेजी हुई है।

ऐसे दिया फर्जीवाड़े को अंजाम
आरोपियों ने दो एससीओ और दो कोठियों की सत्यापित रजिस्ट्रियां तहसील से निकलवाकर, उनमें टैंपरिंग करके असली मालिकों के नाम हटाकर अपने नामों पर इंद्राज कर लिए और इसके बाद फर्जी दस्तावेज लगाकर अपने नाम इंतकाल करा लिया।

नहीं देखी गई असली रजिस्टरी

फर्जीवाड़ा करके जिन प्लॉटों और कोठियों के इंतकाल दर्ज हुए थे, इन्हीं इंतकालों के आधार नए खरीदारों के नाम 31 अक्तूबर 2013 को रजिस्ट्रियां करा दी गई। फोटोस्टेट के आधार पर इंतकाल कर दिए, जबकि तहसील में इंतकाल दर्ज करते समय असल रजस्ट्रियां देखनी चाहिए थीं।

 
अभी इनका भी है मामला
अभी तक जो मामला सामने आया है, उसके अलावा महावीर कांप्लेक्स कुरुक्षेत्र-पिपली रोड स्थित रतगल के दो एससीओ भी शामिल हैं। इन दोनों एससीओ की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई गई है। वहीं चार प्लाट गांव बजीदपुर में बताए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत दो करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed