फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   lakhs stolen from the shop

दुकान से लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
lakhs stolen from the shop
अराईपुरा रोड पर चोरों ने एक इलेक्ट्रानिक शॉप को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। घरौंडा निवासी तरूण चौधरी की अराईपुरा रोड पर किरण इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह तरूण सोमवार को दुकान बंद करके गया था। इसी बीच चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुस गए। कई मोबाइल फोन, एलईडी, एलसीडी, एसी, कैश और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। सुबह करीब चार बजे लोगों ने तरूण को सूचित किया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। आनन फानन में तरूण दुकान पर पहुंचा तो दुकान के अंदर सामान बिखरा देखकर हक्का बक्का रह गया। चोर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के लिए लगाया गया डीवीआर भी चोरी करके ले गए। तरूण ने बताया है कि इस चोरी की घटना में उसका करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घरौंडा थाना के एसआई कर्मबीर सिंह का कहना है कि अराईपुरा रोड पर किरण इलेक्ट्रानिक्स शॉप पर चोरी होने की शिकायत मिली थी। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया था। शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गयी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed