फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs cheated in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। शांति नगर कॉलोनी की गली नंबर एक निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रामनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रणजीत सिंह का कहना है कि असंध हलके के जलमाना गांव निवासी तरसेम सिंह, जगदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, सरिंद्र कौर पत्नी नरेंद्र सिंह, चालक सोनू, जोभन सिंह संधू व नरेंद्र सिंह निवासी माजरी-कैथल ने विदेश भेजने के नाम पर उससे लाखों रुपये हड़प लिए। नरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी व विदेश में रह रहे इनके साथियों ने धोखाधड़ी की है।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि सितंबर 2021 में नरेंद्र व उसकी पत्नी ने उसे कहा था कि वह विदेश भेजने का काम करते हैं। उनका एक बेटा अर्जेंटीना, दूसरा कनाडा व एक बेटा जगदीप अमेरिका में है। इन पर विश्वास कर उसने भी अमेरिका जाने की इच्छा जाहिर की तो सरिंद्र कौर उनके घर आई और पासपोर्ट व अन्य कागजात तैयार करने के लिए कहा। 24 लाख रुपये में विदेश भेजना तय हुआ। इन्होंने लोगों ने उसका पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज ले लिए। उसके बाद उसने अपने पिता, अपने पार्टनर व रिश्तेदार के खाते से 5.40 लाख रुपये दे दिए। नरेंद्र व उसके अर्जेंटीना में रह रहे बेटे तरसेम ने आश्वासन दिया कि जल्द वीजा लग जाएगा। कुछ दिन बाद वे फिर उनके घर आए और वीजा की फाइल लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। तब उसने 4.60 लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन

इसके बाद इन लोगों ने 12 अक्तूबर 2021 को उसे तनजानिया भेज दिया और वहां किसी अन्य एजेंट के हवाले कर दिया। अर्जेंटीना में उसे कहा कि अपने परिवार से तीन लाख रुपये और मंगवाओ। वीजा की अवधि खत्म होने और दूसरे देश भेजने का हवाला देकर उसे डराया। कहा कि अर्जेंटीना से नहीं निकालने पर जेल हो सकती है। तब इन लोगों ने उसके पिता को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये अपने पार्टनर के खाते में डलवा लिए। 22 फरवरी 2022 को इन लोगों ने उसे सर्बिया बैलग्रेड-यूरोप भेज दिया। वहां इन लोगों ने 25 फरवरी 2022 को उसे बदमाशों के हवाले कर दिया। उन्होंने उसके पास जो डॉलर थे जो करंसी करीब दो लाख रुपये बनती थी वह भी छीन ली। मारपीट कर दबाव बनाया कि और पैसे मंगवाओ अन्यथा गोली मार देंगे। उसे जान से मारने की नियत से तेजधार हथियार भी चलाए। किसी तरह वह वहां से भाग निकला और भारतीय दूतावास पहुंचा। तब वह दो मार्च 2022 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद जब उसके परिवार वाले इन लोगों से मिले तो कबूतरबाजों ने उल्टा उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो परिवार को जान से मरवा देंगे। थाना रामनगर पुलिस ने जांच का जिम्मा सहायक उप निरीक्षक संदीप को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed