{"_id":"68e81aa2c0ede3d93f0c356e","slug":"laborers-leg-broken-after-being-hit-by-a-truck-karnal-news-c-246-1-sknl1022-145140-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रक की टक्कर से टूटी मजदूर की टांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रक की टक्कर से टूटी मजदूर की टांग
Fri, 10 Oct 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र के पुराना रादौर रोड स्थित स्टार्च मिल में काम करते समय मजदूर के पैर पर ट्रक चढ़ गया। इंफेक्शन होने के कारण ऑपरेशन के दौरान मजदूर की टांग काटनी पड़ी। मामले में पुलिस ने घायल मजदूर की शिकायत पर ट्रक चालक को नामजद कर लिया।
करेहड़ा खुर्द गांव निवासी रामकुमार ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्टार्च मिल में काम करते हैं। 29 सितंबर को वह स्टार्च मिल में काम पर थे। तब काम करते हुए ट्रक चालक नफीस ने ट्रक का अगला पहिया उसके (रामकुमार) पैर के ऊपर चढ़ा दिया। इससे पैर पूरी तरह से कुचला गया। अन्य साथियों ने इलाज के लिए उसे (रामकुमार) अस्पताल पहुंचाया, जहां इंफेक्शन अधिक बढ़ने से चिकित्सकों ने ऑपरेशन के दौरान उसकी (रामकुमार) टांग काटनी पड़ी। रामकुमार का आरोप है कि ट्रक चालक नफीस की लापरवाही से यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।