कुताना के सरपंच पर केस दर्ज, झूठे शैक्षणिक प्रमाण पत्र देने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुताना के नवनिर्वाचित सरपंच पर चुनाव के दौरान फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र जमा करवाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने पत्र व्यवहार के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी डीसी को दे दी है। ज्ञात रहे कि कुताना निवासी बलवान सिंह ने डीसी, पुलिस अधीक्षक, डीडीपीओ, बीडीपीओ घरौंडा को लिखित शिकायत की थी कि सरपंच ईश्वर सिंह ने दस्तावेजों में जो प्रमाण पत्र दस्तावेजों में लगाया है वह 20 अगस्त 2015 को जारी किया हुआ है। इसको देखकर ये लगता है कि सरपंच ने इस प्रमाण पत्र को चुनाव के नामांकन से कुछ ही दिन पूर्व बनवाया हो। जो पूरी तरह से फर्जी प्रतीत हो रहा है।
जिसको लेकर उन्होंने सरपंच के शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच किए जाने की मांग की थी। जिसकी जांच के लिए मामला इकोनोमिक सेल में पहुंच गया था। इकोनोमिक सैल अधिकारियों ने शिकायत पर कार्रवाई करते सरपंच कुताना से जवाब तलब किया गया था तो उन्होंने बताया था कि उसने झारखंड स्टेट ओपन स्कूल से हाई स्कूल की परीक्षा पास की है और उनके खिलाफ जो शिकायत दी है वो झूठी है। मामले की जांच के बाद इकोनोमिक सैल ने अपनी जांच रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी थी।
बीडीपीओ कार्यालय की ओर से डीसी को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि ईश्वर सिंह के नामांकन पत्र के साथ संलगभन झारखंड स्टेट ओपन स्कूल के हाई स्कूल परीक्षा प्रमाण पत्र के आधार पर सरपंच ने चुनाव लड़ा है। शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए सबूतों व जिला शिक्षा अधिकारी करनाल की रिपोर्ट का अवलोकन करने उपरांत पाया गया है कि ईश्वर सिंह सरपंच ग्राम पंचायत कुताना के द्वारा बोर्ड का फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्राप्त करके सरपंच पद का चुनाव लड़ा है तथा तथ्यों को छुपाया है।
इसके साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा लगाया गया आरोप सिद्ध होता है। इसलिए रिपोर्ट के आधार पर ईश्वर सिंह के विरूद्ध तथ्यों को छुपाकर व फर्जी शैक्षणिक बोर्ड से शिक्षा का प्रमाण पत्र प्राप्त करके चुनाव लड़ने की एवज में सरपंच के विरूद्ध आगामी कानूनी कार्यवाही हेतू भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव कुताना निवासी बलवान सिंह ने सरपंच ईश्वर सिंह के फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। सरपंच के खिलाफ तथ्यों को छुपाने और फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।