फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kurukshetra University will open today for offline classes, students started reaching

ऑफलाइन कक्षाओं के लिए आज खुलेगा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पहुंचने लगे छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University will open today for offline classes, students started reaching
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लंबे इंतजार के बाद सोमवार से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुल रहे हैं। आज से केयू कैंपस में दोबारा पहले की तरह रौनक लौटेगी। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों में इसे लेकर उत्साह है। इससे पहले हॉस्टल या पीजी लेकर रहने वाले विद्यार्थियों ने रविवार से ही कुरुक्षेत्र पहुंचना शुरू कर दिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के लिए कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाना अनिवार्य है। वहीं हॉस्टल लेने के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए रविवार को कैंपस की साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। हॉस्टल के कमरों में दिनभर रंग-रोगन का कार्य चलता रहा। विदित हो कि फिलहाल प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ही ऑफलाइन कक्षाएं लगेंगी, जबकि तीसरे, पांचवें, सातवें व नौवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन ही जारी रहेंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ समय बाद सभी कक्षाओं के लिए कैंपस खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोबारा ओपन हो आईयूएमएस पोर्टल : दीक्षा कटारिया
मीडिया संस्थान से एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा कटारिया ने कहा कि बहुत सारे विद्यार्थी ऐसे हैं जो समय के अभाव के चलते आईयूएमएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा पाए। अब वे छात्रावास लेने से वंचित रह जाएंगे। उनकी ओर से केयू प्रशासन से आग्रह है कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए दोबारा से आईयूएमएस पोर्टल ओपन किया जाए ताकि बाकी विद्यार्थियों को हॉस्टल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगवा चुका कोविड की दोनों डोज: अमित भाना
बीएड प्रथम वर्ष के छात्र अमित भाना ने कहा कि कैंपस खुलने का उसे बेसब्री से इंतजार था। लंबे समय से कैंपस बंद होने से उनकी पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। बताया कि छात्रावास की फीस को लेकर अभी स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितनी है। इसी वजह से उन्होंने छात्रावास के लिए आवेदन नहीं किया है। विश्वविद्यालय के खुलने से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।
नए अध्यापकों से मिलने को हैं उत्साहित : सीया
सीया ने बताया कि वह बीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। कैंपस खुलने को लेकर उन्हें ढेरों अपेक्षाएं हैं। सबसे मुख्य बात तो यह है कि इतनी बड़े स्तर के विश्वविद्यालय में पढ़ने का सौभाग्य मिल रहा है। ऑफलाइन कक्षाएं लगने से सभी अध्यापकों के साथ गहरे संबंध स्थापित होंगे। फिलहाल सहपाठी के साथ भी अच्छे से जान-पहचान नहीं है। कैंपस खुलने से नए दोस्तों से मिलेंगे तो बहुत अच्छा लगेगा।
अन्य कक्षाओं के लिए भी जल्द खोला जाए कैंपस: अनिल कुमार
बीए मास कम्यूनिकेशन द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के साथ-साथ अन्य कक्षाओं के लिए भी कैंपस खोला जाए। सभी सेमेस्टर की कक्षाएं ऑफलाइन लगनी शुरू होंगी तभी तो प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी अपने सीनियर छात्रों से मिल सकेंगे। वहीं सीनियर छात्र अपने जूनियरों को फ्रेशर पार्टी दे पाएंगे। सभी छात्रों के लिए कैंपस खुलने के बाद ही वे एक-दूसरे को जान पाएंगे।

विद्यार्थियों के स्वागत के लिए तैयार केयू: डॉ. दीपक
केयू लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विद्यार्थियों के स्वागत के लिए केयू प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से प्रथम वर्ष के विद्यार्थी कक्षाएं में बैठकर पढ़ाई करते नजर आएंगे। वहीं अन्य सेमेस्टर की कक्षाएं आगामी आदेशों तक ऑनलाइन जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed