फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kunjpura included in Mahagram scheme, no solution to Dhanaura escape

Karnal News: महाग्राम योजना में शामिल कराया कुंजपुरा, धनौरा एस्केप का समाधान नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Kunjpura included in Mahagram scheme, no solution to Dhanaura escape
घीड़ में नई अनाज मंडी बनी मगर हलके में महिला कालेज नहीं बनने से बेटियों के सपने रह गए अधूरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इंद्री। राजनीतिक उथल-पुथल के बीच इंद्री विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिज्ञ मतदाताओं की नब्ज टटोलने में जुटे हैं। भाजपा ने दूसरी बार विधायक रामकुमार कश्यप को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अभी तक यहां से अपने उम्मीदवार का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इंद्री विधानसभा से भाजपा लगातार दो बार जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
इंद्री विधान सभा क्षेत्र से पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज जीते थे, इसके बाद फिर भाजपा उम्मीदवार रामकुमार कश्यप को विधायक बनाया। रामकुमार कश्यप ने अपने कार्यकाल में कुंजपुरा गांव को महाग्राम योजना में शामिल करवाकर विकास कार्य कार्य कराए हैं। इनमें कैलाश गांव को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, इंद्री में 50 बैड के अस्पताल, घीड़ में नई अनाज मंडी का निर्माण, शहीद उधम सिंह मटकमाजरी में नए साइंस ब्लॉक व लाइब्रेरी का निर्माण आदि कराया है लेकिन अभी बहुत से कार्य बाकी हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि 20 गांवों के लिए नासूर बनी धनौरा एस्केप का स्थाई समाधान रामकुमार कश्यप नहीं करवा पाए। जिले की अन्य विधानसभाओं में महिला काॅलेज बने, जबकि इंद्री हलका इस मामले में पिछड़ गया। इंद्री के खिलाड़ी खेल स्टेडियम की बाट जोह रहे हैं। रामकुमार कश्यप के कार्यकाल में हलके की अधिकतर सड़कें टूटी रहीं। चुनाव की घोषणा से पहले अब सड़कों पर काम शुरू किया गया है। हरियाणा व उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले शेरगढ़ टापू यमुना पुल तक सड़क में गड्ढे रहे। विधायक का कार्यकाल अंतिम दौर में पहुंचा तो इस पर काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह कार्य कराए

- कुंजपुरा गांव को महाग्राम योजना में शामिल करवाया।

- कैलाश गांव में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम।

- इंद्री को 50 बैड के अस्पताल की सौगात दी।

- घीड़ में नई अनाज मंडी का निर्माण करवाया।

- शहीद उधम सिंह कॉलेज में नए साइंस ब्लॉक व लाइब्रेरी का निर्माण।



यह कार्य जो नहीं करवा पाए

- इंद्री विधानसभा में महिला काॅलेज।

- धनौरा एस्केप का स्थाई समाधान नहीं।

- इंद्री शहर में खेल स्टेडियम।

- इंद्री में नई आईटीआई।

- जर्जर सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं।



कुल मतदाता - 217129

महिला मतदाता
- 113021



पुरुष मतदाता - 104108
---


पांच बार कांबोज, चार बार जाट को मिली चौधर
हरियाणा गठन के बाद इंद्री विधानसभा ने 14 विधायक दिए। बिरादरी के हिसाब से आकलन करें तो पांच बार कांबोज बिरादरी के प्रत्याशी जीते। चार बार जाट और तीन बार पंजाबी समुदाय के हाथ चौधर रही। गत तीन प्लान में दो बार कश्यप बिरादरी के नेता को जनता ने विधायक चुना है।


चुनावी मुद्दा बनेगी धनौरा एस्केप

हरियाणा गठन के बाद इंद्री की जनता ने 14 विधायक चुने। इनमें से कई नेताओं ने धनौरा एस्केप का मुद्दा भुनाया। विधायक बने तो इसे भूल गए। धनौरा एस्केप इंद्री हलके के 20 गांवों से होकर गुजरती है। इसके कैमिकल युक्त पानी से जनता परेशान है। इन गांवों का पेयजल खराब होने की कगार पर है। इस विधानसभा चुनाव में इन गांवों के हजारों वोटर धनौरा एस्केप के स्थाई समाधान का मुद्दा उठा सकते हैं।




रामकुमार ने हलके के पांच साल खराब कर दिए : डाॅ. सुनील

कांग्रेस नेता डाॅ. सुनील पंवार का कहना है कि विधायक रामकुमार को राजनीतिक सूझबूझ नहीं है। पांच साल राज करने के बाद जिस दिन आचार संहिता लागू हुई तब विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने मांगपत्र रख रहे थे। पांच साल में विधानसभा के इतने सैशन हुए आखिर उनमें यह मांगपत्र क्यों नहीं रखा गया। भाजपा विधायक रामकुमार कश्यप ने हलके के पांच साल खराब कर दिए हैं। इसकी भरपाई जनता वोट की चोट से करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed