फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kuldeep of Karnal won gold in state level Wushu competition

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में करनाल के कुलदीप ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep of Karnal won gold in state level Wushu competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। एमएम पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न भार वर्ग के वुशु प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच हुआ जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जहां सोनीपत के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक पदक जीते वहीं 90 किलोग्राम भार वर्ग में करनाल के कुलदीप ने स्वर्ण पदक जीता। करनाल के ही अभिषेक ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।

समापन समारोह में असंध के एएसपी गौरव कुमार मुख्य अतिथि और सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के चेयरमैन डॉ. राजन लांबा विशिष्ट अतिथि रहे। एएसपी गौरव कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। एमएम स्कूल के संचालक आरवी भारद्वाज ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। फेडरेशन से अनिल विज, प्रधानाचार्य पूनम पसरीचा, वुशु प्रशिक्षक तनुज कौशिक, सुरेश फौजी, डॉ. बुटी राम, सुभाष मान, सुशील गर्ग, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
48 किलो सीनियर पुरुष वर्ग में रोहतक के गौरव ने स्वर्ण, फतेहाबाद के प्रवीन कुमार ने रजत, जींद के सचिन और झज्जर के जानेंद्र ने कांस्य पदक जीता।
52 किलो सीनियर पुरुष वर्ग में सोनीपत के अनुज ने स्वर्ण, झज्जर के सिमरनजीत ने रजत, रोहतक के रवि व भिवानी के विकास ने कांस्य पदक जीता।
56 किलो सीनियर पुरुष वर्ग में सोनीपत के विनय ने स्वर्ण, झज्जर के सागर ने रजत, पानीपत के विजय और जींद के दीपक ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
60 किलो पुरुष वर्ग में सोनीपत के अमन ने प्रथम, गुरुग्राम के मनीष ने दूसरा और करनाल के अभिषेक व हिसार के राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
65 किलो सीनियर पुरुष वर्ग में हिसार के नरेंद्र ने स्वर्ण, सोनीपत के अमित ने रजत, रोहतक के सुमित और गुरुग्राम के गौतम
ने कांस्य पदक जीता।
80 किलो सीनियर पुरुष वर्ग में सोनीपत के नवीन ने स्वर्ण, रोहतक के विनित ने रजत, हिसार के सचिन और भिवानी के लखविंद्र ने कांस्य पदक जीता।
85 किलो भारवर्ग में सोनीपत के रोहित ने स्वर्ण, भिवानी के भगत सिंह ने रजत, जींद के अमन और हिसार के भारत पाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
90 किलो सीनियर पुरुष वर्ग में करनाल के कुलदीप सिंह ने स्वर्ण, सोनीपत के हरदीप ने रजत, हिसार के रमेश और भिवानी के दिनेश ने कांस्य पदक जीता।
90 किलो से अधिक भारवर्ग में सोनीपत के अरुण ने स्वर्ण, जींद के सुमित ने रजत और चरखीदादरी के अतुल व भिवानी के देव सिद्धार्थ ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed