{"_id":"65cc6e8648bce49a90098936","slug":"kisan-andolan-update-farmer-of-haryana-organizations-and-khapas-started-joining-farmers-of-punjab-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan Update: पंजाब के किसानों के साथ आने लगे हरियाणा के किसान संगठन और खापें, दिल्ली कूच पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan Update: पंजाब के किसानों के साथ आने लगे हरियाणा के किसान संगठन और खापें, दिल्ली कूच पर अड़े
Wed, 14 Feb 2024 01:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/रोहतक/हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/रोहतक/हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:10 PM IST
सार
फतेहाबाद के रतिया-टोहाना और जाखल में पंजाब की सीमा पर पूरी तरह से शांति है। वहीं, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने वीरवार सुबह 11 बजे फतेहाबाद में राज्य स्तरीय आपात बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने लगाई कीलें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमएसपी कानून और कर्ज माफी समेत 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसानों के समर्थन में अब हरियाणा के किसान संगठन और खापें भी आने लगी हैं। हिसार-हांसी, फतेहाबाद से किसानों के जत्थे पंजाब के किसानों का साथ देने के लिए शंभू और दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचने लगे हैं। जींद की कंडेला खाप ने भी किसानों की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से किसानों से बात करने की अपील की है।
विज्ञापन
अयाल्की में जुटने शुरू हुए किसान, दिल्ली कूच पर अड़े
फतेहाबाद के रतिया-टोहाना और जाखल में पंजाब की सीमा पर पूरी तरह से शांति है। लेकिन फतेहाबाद में गांव अयाल्की में रंगोई नाले के पास हरियाणा किसान धरने पर बैठे हुए हैं। ये किसान दिल्ली कूच पर अड़े हैं। इनका कहना है कि आसपास के किसानों जुटने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दूसरी तरफ प्रशासन ने इन किसानों को रोकने के लिए रतिया-फतेहाबाद मार्ग को गांव अयालकी के पास तोड़ दिया और खाई खोद दी। इसके अलावा यहां पर सड़क पर काला तेल व ग्रीस डाल दी गई है।
विज्ञापन
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने कल बुलाई आपात बैठक
वहीं, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने वीरवार सुबह 11 बजे फतेहाबाद में राज्य स्तरीय आपात बैठक बुलाई है। बैठक में किसान आंदोलन को लेकर सदस्यों से चर्चा के बाद फैसले लिए जाएंगे। संगठन अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद, बार्डर के आर-पार आवाजाही पर रोक, किसान नेताओं के घरों में दबिश देकर सरकार ने अपना मंशा साफ कर दी है कि उसका बातचीत और लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। ऐसे में वीरवार को होने वाली बैठक में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता आपस में विचार विमर्श कर कोई ठोस फैसला लेंगे।
कैथल से खनौरी बॉर्डर की ओर बढ़ सकते हैं हरियाणा के किसान
कैथल। कैथल में भाकियू के धन्ना भगत गुट ने भी आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस गुट के किसान नेताओं ने जिले के कई गांवों में पहुंचकर किसानों से दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया है। ऐसे में ये किसान खनौरी मार्ग पर स्थित संगतपुरा बॉर्डर की ओर बढ़ सकते हैं।
केंद्र सरकार सभी फसलों पर एमएसपी का कानूनी दर्जा दे सरकार : कंडेला
जींद में सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों की एमएसपी का सभी फसलों पर कानूनी दर्जा दिया जाए और कृषि के लिए स्वामीनाथन की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू किया जाए। किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सभी के कर्ज माफ किए जाएं। कंडेला ने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा है कि किसानों को शांतिपूर्ण आंदोलन करने से रोका जा रहा है।
लोकतंत्र में आंदोलन करने का सबको अधिकार है। कंडेला ने कहा है कि अगर किसानों के साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय होता है तो सर्वखाप व किसान संगठन किसानों के साथ है। इस बारे में सभी को एकजुट करने के लिए संपर्क किया जा रहा है। कंडेला ने किसान नेताओं व सरकार से बातचीत के तरीके से इन मांगों पर पूरी तरह से विचार करना चाहिए ताकि आंदोलन शांति तरीके से चले। खाप पंचायतें हर आंदोलन में शांति चाहती है के शांतिपूर्वक तरीके से करने के पक्ष में रही है।