{"_id":"a0f846645261c75b408fd4f9a3e90395","slug":"killing-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर से हो गई दो युवको की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर से हो गई दो युवको की मौत
अमर उजाला, करनाल
Updated Tue, 24 Sep 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल के गांव दुपेडी बस स्टाप पर एक कार संतुलन बिगड़ने से कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
असंध थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि डिडवाडा जींद के रहने वाला संजय राकेश और जनक कार में सवार होकर किसी काम के लिए असंध की ओर आ रहे थे।
तभी दुपेडी बस स्टाप के पास तेज गति से चल रही कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते कार सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
पेड़ से टकराते ही कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इस दर्दनाक हादसे में राकेश और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार जनक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में राहगीरों ने जनक को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जाता है कि राकेश ने दो दिन पूर्व ही नई गाड़ी खरीदी थी।