फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kho-Kho, Nissing in handball, Assandh's daughters dominate in volleyball

खो-खो, हैंडबॉल में निसिंग, वॉलीबॉल में असंध की बेटियों का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kho-Kho, Nissing in handball, Assandh's daughters dominate in volleyball
55: करनाल में चल रहे जिला स्तरीय स्कूली खेलों के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में आय?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। दूसरे दिन अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में बेटियों के विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। खो-खो, हैंडबॉल में निसिंग खंड की बेटियां तो वॉलीबॉल में असंध की बेटियां छाईं रहीं। खेल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या संदीप कौर की देखरेख में हुए।

खंड स्तर पर हुए खेलों के बाद अब जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 17 नवंबर तक चलेंगे जिसमें 14 खेलों के मुकाबले होेने हैं। जिसके बाद राज्य स्तरीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। मौके पर पीटीआई मोहिनी कौशिक, डीपी रणबीर, संगीता व राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
- खो-खो अंडर-19 : निसिंग खंड प्रथम और असंध द्वितीय
- खो-खो अंडर-17 : घरौंडा खंड प्रथम और इंद्री द्वितीय
- हैंडबॉल अंडर-19 : निसिंग खंड प्रथम और घरौंडा द्वितीय
- हैंडबॉल अंडर-17 : निसिंग खंड प्रथम और असंध द्वितीय
- बैडमिंटन अंडर-19 : द सेंच्युरी स्कूल घरौंडा प्रथम और दयाल सिंह स्कूल करनाल द्वितीय
- बैडमिंटन अंडर-17 : करनाल प्रथम और निसिंग द्वितीय
- वॉलीबॉल अंडर-19 : असंध प्रथम और निसिंग द्वितीय
- वॉलीबॉल अंडर-17 : असंध प्रथम और करनाल द्वितीय
- लांग जंप अंडर-17 : तनीषा प्रथम और शानू द्वितीय
- बॉक्सिंग : राजकीय कन्या स्कूल की तमन्ना व नीरू ने दोनों आयु वर्ग में जीता गोल्ड
- 100 मीटर दौड़ अंडर-17 : श्रुति प्रथम
-100 मीटर दौड़ अंडर-19 : रुचि प्रथम
- 1500 मीटर दौड़ : अंजलि प्रथम
- टेनिस अंडर-17 : आस्था विनर और आश्मी रनर अप
- टेनिस अंडर-19 : तमन्ना विनर और ऐंजलिना रनर अप
- फेंसिंग अंडर-19 : मंजीत प्रथम और खुशी द्वितीय
- फेंसिग अंडर-17 : वंशिका प्रथम और निष्ठा द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed