फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   khap Panchyats gives Ultimatem to Centre govts

खापों का केंद्र सरकार को अल्टीमेटम

Sat, 16 Nov 2013 12:16 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sat, 16 Nov 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
khap Panchyats gives Ultimatem to Centre govts
केंद्र में आरक्षण की मांग कर रहे जाट समाज के लोगों ने शुक्रवार को हुडा सेक्टर 20 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सर्व खाप सम्मेलन का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जाटों को केंद्र में आरक्षण देते हुए 23 दिसंबर तक ओबीसी वर्ग में शामिल नहीं किया तो दिल्ली का घेराव किया जाएगा। सम्मेलन में 110 खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

जिसमें काफी संख्या में युवा और छात्रों शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि सभी खाप पंचायतें इस मुद्दे पर एक हैं। इसी कारण इस युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 110 खाप पंचायतों ने भाग लिया। इस मौके पर खाप नेताओं ने कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद केंद्र सरकार केवल आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन


जिस कारण अब सरकार को 23 दिसंबर का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस दौरान केंद्र ने जाटों को ओबीसी में शामिल नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह में दिल्ली का घेराव किया जाएगा और जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा, तब तक लोग पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इसके लिए अब हर जिले में युवा खाप सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। युवा नेता कृष्ण श्योकंद ने कहा कि सम्मेलन में काफी संख्या में लोगों के पहुंचने से आंदोलन को बल मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि आंदोलन को गोत्र विवाद या अन्य पचड़ों में डालेगी तो जाट इसे सहन नहीं करेंगे।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से आए राजेश चौशाला ने भी अपने साथियों के साथ खापों को समर्थन दिया। इस मौैके पर अध्यक्ष नफे सिंह नैन, प्रवक्ता सूबे सिंह सैमनष युवा नेता कृष्ण श्योकंद, टेकराम कंडेला, राजेंद्र पाई, बिल्लु चंदाना, धर्मबीर, ईश्वर नैन, राम किशन ढांडा, बलबीर चंदाना, अजमेर कैलरम, कैप्टन नर सिंह ढुल, डा. पृथ्वी सिंह, सर्व खाप महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया, अंगूरी देवी, अवतार, राजेश नैन, जितेंद्र, ईश्वर ढांडा, सुरेश ढांडा, नरेंद्र, दलबीर नैन, महिपाल रमाणा, वीरेंद्र सांगवान, अनुराग, अमित जागलान, काला पसौल और नरेश पाई ने सम्मेलन को संबोधित किया।

‘सभी पंचायतें एकजुट’  
खाप सूबे सिंह ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सभी खाप पंचायतें एकजुट हैं। गोत्र विवाद में हिंदू विवाह अधिनियम के संशोधन की मांग उनकी सांझी मांग है।

इसके अलावा इस समय आरक्षण की मंाग पर सभी खाप पंचायतें एकजुट हैं और सर्वखाप के बैनर तले आंदोलन करेंगी।

‘प्रदेश भर के युवा खाप पंचायतों के साथ
युवा खाप नेता कृष्ण श्योकंद ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर पूरे प्रदेश का युवा वर्ग खाप पंचायतों के साथ है। इस सम्मेलन में उमड़ी युवाओं की भीड़ ने साबित कर दिया है कि वे अपने हकों के लिए जागरूक हैं। युवा वर्ग के इस समर्थन से आंदोलन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने युवा वर्ग का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ें।


110 खापों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

सम्मेलन में बिनैन, बिहाण, दाड़न, सतरोड़, कंडेला, खटकड़, महम चौबीसी, जाटू खाप, समैण, बिलपड़ा, उझाना खाप, चहल खाप, सांगवान, रोग्गी, मोर, नरवाना, बूरा, पूनिया सहित 110 खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed