फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khaki embarrassed, case filed against home guard for raping woman

खाकी शर्मसार, होमगार्ड पर महिला से दुष्कर्म में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Khaki embarrassed, case filed against home guard for raping woman
घरौंडा। घरौंडा थाने में तैनात एक होमगार्ड पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घरौंडा के डीएसपी को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीएसपी ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए करनाल भेज दिया है। उधर, पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को एक व्यक्ति लगातार फोन पर परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत लेकर वह सोमवार को घरौंडा थाने में पहुंची थी। पुलिस स्टेशन के बाहर उसे एक युवक मिला और उसने खुद को थाने का मुलाजिम बताया। पीड़िता ने युवक को बताया कि उसे एक व्यक्ति फोन पर लगातार परेशान करता आ रहा है, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है। युवक ने महिला से कहा कि उसके साथ थाना परिसर में स्थित कमरे में चले, वहां रिकॉर्डिंग आराम से सुनेगा।
विज्ञापन

जिसके बाद वह उसे क्वार्टर में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि कमरे के अंदर घुसते ही आरोपी युवक ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता थाने में आई और उसने पुलिसकर्मियों को अपनी आपबीती बताई, लेकिन थाने में कोई महिला पुलिसकर्मी न होने की वजह से वह डीएसपी कार्यालय पहुंच गई। डीएसपी ने महिला की शिकायत सुनी और एसएचओ को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला को मेडिकल के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
महिला ने होमगार्ड पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।
-----
दो युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
घरौंडा। कस्बे के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने दो युवकों पर अपनी पोती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत में महिला ने बताया है कि उसके बेटे व पुत्रवधु का 16 वर्ष पहले देहांत हो गया था और उनकी लड़की उसके पास रहती थी।

सोमवार को वह और उसका पति बाहर गए हुए थे। लड़की घर पर अकेली थी। तभी पानीपत जिला के एक गांव का रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ उनके घर पहुंच गया और कमरे की कुंडी लगाकर उसकी पोती के साथ गलत काम किया और उसके दोस्त ने बाहर खड़ा होकर पहरा दिया। गलत काम करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए और जान से मारने की धमकी भी दे गए। नाबालिग ने अपने दादा-दादी को आपबीती बताई। जिसके बाद वे पुलिस थाने पहुंचें और मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed