{"_id":"bedfca701950ab225bce3f30c93f60e9","slug":"kassie-dead-abbot-camp-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्सी मारकर डेरा महंत की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्सी मारकर डेरा महंत की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Tue, 01 Jul 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुंडला। सिद्धबाबा डेरा बाबा दीवाननाथ के महंत श्यामनाथ की हत्या कस्सी मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाबा की हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर जुंडला पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में एसपी अभिषेक गर्ग व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और वहां से खून इत्यादि के नमूने एकत्रित किए।
हत्या में प्रयोग की गई खून से सनी एक कस्सी भी बरामद की, जो शव से करीब 10 मीटर की दूरी पर ही रेत की ढेरी पर पड़ी थी। फिलहाल हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को लेकर कई पहलुओं पर जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि बाबा के सिर पर कस्सी से वार किए गए हैं, जिससे उनकी मौत हो गई। जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
डेरा बाबा दीवाननाथ के संचालक महंत बाबा श्यामनाथ का शव खून से लथपथ हालत में डेरे के एक बरामदे में पड़ा मिला। शव के आसपास व दीवार और छत पर भी खून के छींटे लगे थे। शव के पास ही पडे़ एक अन्य तख्त पर शराब की आधी खाली बोतल व गिलास भी पड़े थे। बताया जा रहा है कि रविवार को शाम के समय डेरे पर पूजा-अर्चना व आरती के बाद श्रद्धालु अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
सुबह जब डेरे की जमीन को काश्त करने वाला पट्टेदार वहां पर पहुंचा तो खून से लथपथ बाबा के शव को देखकर वह चौंक गया और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और शव का पोस्टमार्टम करवाकर श्रद्धालुआें को सौंप दिया।
पर डीएसपी जोगेंद्र राठी, जुंडला चौकी प्रभारी जगदीश पांडे, एफएसएल टीम प्रभारी कमलेश गिल, सरपंच लख्मीचंद मेहरा, हथलाना सरपंच रणधीर सिंह, मलखान सिंह, मेहर सिंह जुंडला, डेरा कमेटी प्रधान रामपाल, ईशम सिंह, पंच विनोद शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस घटना की निंदा की है। उनका कहना है कि डेरे के प्रति आसपास के गांवों में ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के श्रद्धालुओं में अटूट आस्था है और बाबा की हत्या से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्हाेंने जल्द से जल्द हत्यारों को काबू करने की मांग की है।