फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kartik Katha will start from tomorrow

Karnal News: कल से शुरू होगी कार्तिक कथा

Sun, 05 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kartik Katha will start from tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। धर्म और आस्था के महापर्व कार्तिक मास के उपलक्ष्य में 48वीं वार्षिक कार्तिक कथा बाबा रामदास गिरी के गद्दीनशीं वैद्य देवेंद्र बत्रा के सानिध्य में 6 अक्तूबर से शुरू होगी। कथा 5 नवंबर तक चलेगी।

कथा स्थल मंदिर माता रामप्यारी व हकीम उत्तम चंद बत्तरा एवं पुत्र आयुर्वेदिक यूनानी औषधालय, सदर बाजार होगा। पं. चेतन देव शर्मा और पं. शेखर शर्मा कथा में प्रवचन करेंगे। 6 अक्तूबर को स्वामी सुख सागर महाराज (जम्मू वाले) के प्रवचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 19 अक्तूबर को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शाम 3 बजे से 6 बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। 30 अक्तूबर को शाम 6 बजे से 9 बजे तक श्री कृष्ण कृपा संस्था की ओर से सत्संग एवं संकीर्तन किया जाएगा। कथा का समापन बुधवार 5 नवंबर को सुबह 5:30 बजे हवन के साथ होगा। सुबह 8 बजे भगवान सत्यनारायण कथा आयोजित की जाएगी। दोपहर 3 बजे से भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed