{"_id":"6320f0138d53aa37a57cbf1c","slug":"karthik-of-karna-nagari-is-making-his-name-at-the-international-level-karnal-news-knl1210535192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहा कर्ण नगरी का कार्तिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहा कर्ण नगरी का कार्तिक
विज्ञापन
Karthik of Karna Nagari is making his name at the international level
-
- 1
-
Link Copied
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मिनी फुटबॉल (सिक्स-ए-साइड) में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले मधुबन पुलिस अकादमी निवासी कार्तिक वशिष्ठ बुडापेस्ट (हंगरी) में 10 से 18 सितंबर तक आयोजित हो रही इंटरनेशनल मिनी फुटबॉल, सोका वर्ल्ड कप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 42 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत का 15 सितंबर को इटली के साथ मुकाबला होगा। भारत की टीम में कैथल का अमित भी शामिल है।
कार्तिक ने बताया कि मेरे लिए फुटबॉल का मतलब टीम वर्क और ऊर्जा है, जैसा कि अन्य खेलों में नहीं है। यह एक शारीरिक खेल है जिसमें सभी को एक समान लक्ष्य की ओर एक साथ काम करने की आवश्यकता होती है। मूल रूप से यूरोपीय देशों में खेला जाने वाला मिनी फुटबॉल जिसे सिक्स-ए-साइड फुटबॉल के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरूआत विधिवत 2018 से हुई। अभी तक तीन बडे़ खेल हुए हैं। मुख्य फुटबॉल का ही यह छोटा रूप है।
कार्तिक ने बताया कि वर्ष 2006 से वह मुख्य फुटबॉल खेलता था। स्टेट लेवल पर सात से आठ प्रतियोगिताएं खेलीं और नेशनल लेवल पर भी प्रदेश की टीम में हिस्सा लिया, लेकिन हमेशा भारत की टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए देखने का सपना केवल सपना ही रहा। इसी दौरान 2017 में मुंबई जाना हुआ। तब मिनी फुटबॉल के बारे में जाना और मुख्य फुटबॉल छोड़कर पूरा ध्यान सिक्स-ए-साइड फुटबॉल पर लगा दिया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जब राष्ट्रगान बजता और तिरंगा लहराता है तो लगता है सपना पूरा हो रहा है। अभी इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा काम नहीं हुआ है। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह क्रिकेट का छोटा प्रारूप रोमांचक हो गया है। भविष्य में मिनी फुटबॉल भी भारत सहित दुनिया में तहलका मचाएगा।