फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari reached fourth place in vaccination

टीकाकरण में चौथे स्थान पर पहुंची कर्णनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Karnanagari reached fourth place in vaccination
करनाल। कोरोना का टीका लगवाने में सोनीपत को पछाड़कर कर्णनगरी प्रदेश में चौथे स्थान पर आ गई है। इससे पहले करनाल पांचवें स्थान पर था। वहीं कोरोना की पहली डोज लगाने में करनाल प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। पहली डोज लगाने में करनाल ने अंबाला को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 97 लाख 88 हजार 253 कोरोना की डोज लग चुकी है। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 91 हजार 401 पहली और 51 लाख 96 हजार 852 दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

फिलहाल प्रदेश में 27 लाख 86 हजार 120 कोरोना की डोज लगाकर गुुरुग्राम पहले स्थान पर है। पिछले तीन दिन से करनाल जिले में कोरोना का टीका लगवाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि हर केंद्र पर लंबी लाइन लग रही है। बुधवार को भी जिले में 173 जगहों पर कोरोना का टीका लगाया गया। इन सभी केंद्रों पर 34 हजार 508 लोगों ने टीका लगवाया। संवाद
विज्ञापन

इन जिलों में अब तक लगी डोज
जिला टोटल डोज पहली डोज दूसरी डोज
गुरुग्राम 2786120 1895428 890692
फरीदाबाद 1835461 1359503 475958
अंबाला 1202237 800799 401438
करनाल 1104498 813708 290790
सोनीपत 883765 807950 275468
............................
कोविशील्ड 860326
कोवैक्सीन 244172
..................
पुरुष - 575003
महिलाएं - 529320
सबसे ज्यादा युवाओं ने लगवाया टीका
कोरोना का टीका सबसे ज्यादा युवाओं ने लगवाया है। 60 से अधिक उम्र के 228960 लोगों ने टीका लगवाया है। वहीं 45-60 उम्र के 288606 लोगों ने टीका लगवाया है। युवाओं की बात करें तो इनकी संख्या 586932 है। जिनकी उम्र 18-44 के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नहीं आया कोरोना का नया केस
बुधवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं आया। फिलहाल 6 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक जिले में 552 लोगों की जान कोरोना के कारण जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1868 सैंपल लिए गए हैं। अब तक 502476 लोगों के सैंपल लिए गए थे, इनमें से 461126 की रिपोर्ट निगेटिव और 40026 की पॉजिटिव आई थी। इनमें से 39468 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वर्जन
हरियाणा सरकार के आह्वान पर 13 सितंबर से 15 सितंबर तक हरियाणा में कोविड 19 से बचाव के लिए विशाल टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग टीकाकरण करवा रहे हैं। ऐसे ही लोग टीकाकरण कराते रहे तो जल्द स्वास्थ्य विभाग अपने लक्ष्य को पूरा कर लेगा। लोगों से अपील है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं।
डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed