फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari players won nine gold medals in sailing

Karnal News: नौकायन में कर्णनगरी के खिलाड़ियों ने झटके नौ स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari players won nine gold medals in sailing
- मध्यप्रदेश में नौ से 12 फरवरी तक आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। ड्रैगन नौकायन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर्णनगरी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, छह रजत व दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश के छोटा तालाब पर आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की महिलाएं नौकायन रनरअप में ओवरऑल प्रथम रहीं। कर्णनगरी पहुंचे खिलाड़ियों का गुरुगोरख नाथ वाटर स्पोटर्स क्लब की ओर से स्वागत किया गया।


क्लब के प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि भोपाल में आयोजित महिला एवं पुरुषों के समानांतर मुकाबलों में हरियाणा प्रथम रहा। पुरुष वर्ग के वरिष्ठ व कनिष्ठ रनरअप मुकाबलों में भी हरियाणा का दबदबा रहा। महिलाओं के कनिष्ठ वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। कर्णनगरी के खिलाड़ियों में निशा, दीप्ति, मीनाक्षी, प्रीतिपाल, आंचल, सतनाम, प्रदीप, अमन, धीरज ने हरियाणा को पदक दिलवाए।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

महिला वर्ग में

- दीप्ति ने 500 मीटर, 200 मीटर में रजत पदक जीता।

- निशा ने 500 मीटर, 200 मीटर व 2000 मीटर मुकाबलों में रजत व कांस्य पदक जीता।

- मीनाक्षी व आंचल ने उपरोक्त मुकाबलों में एक-एक स्वर्ण पदक जीता

- प्रीतीपाल ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता

पुरुष वर्ग में

करनाल गोरखनाथ क्लब के पुरुष खिलाड़ियों ने ड्रैगन नौकायन में

- सतनाम व प्रदीप ने स्वर्ण पदक जीता।

- दिव्यम व सुमित ने एक कांस्य, अमन व धीरज ने एक रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed