{"_id":"687fdf0b701c853ee9072388","slug":"karnal-youth-shot-dead-in-america-karnal-news-c-18-knl1008-698150-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: करनाल के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: करनाल के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
करनाल/निसिंग। अमेरिका के कैलिफोर्निया में करनाल के हथलाना गांव निवासी 32 वर्षीय संजीव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। संजीव दो दिन बाद भारत लौटने वाले थे। घरवाले उसके स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच उनकी हत्या की खबर आई। खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
संजीव अमेरिका में ग्रीन कार्ड होल्डर थे। वह अमेरिका में ट्रक चलाते थे। बीते रविवार की रात संजीव रोज की तरह रेस्तरां से खाना लेने के लिए घर से निकले थे। उनके छोटे भाई को कैलिफोर्निया पुलिस का फोन आया। बताया गया कि संजीव को गोली मार दी गई है और मौके पर ही उनकी मौत हो गई है।
खबर मिलते ही करनाल के सेक्टर-32 में रह रहे परिजन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मां बेसुध हैं। पिता भी चुप हो गए हैं। किसी से बोल नहीं रहे। घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई परिजन को ढांढस बंधा रहा है। उनके पैतृक गांव हथलाना में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
छोटे भाई ने की शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी
संजीव के छोटा भाई भी कैलिफोर्निया में उनके साथ किराये के घर में रह रहे थे। पुलिस से सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर संजीव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं लेकिन अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
2016 में डंकी रूट से गए थे अमेरिका
परिजन के अनुसार संजीव वर्ष 2016 में डंकी रूट से अमेरिका गए थे। वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने लीगल स्टेटस और ग्रीन कार्ड ले लिया। वह कैलिफोर्निया में एक रेस्तरां में भी काम करते थे। 24 जुलाई को उनकी भारत आने की फ्लाइट थी और 26 जुलाई को वह करनाल पहुंचने वाले थे। टिकट बुक करवा ली थी और घरवालों को इसकी जानकारी भी दे दी थी।
हत्या की वजह साफ नहीं
परिजन के अनुसार कैलिफोर्निया पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। भारतीय दूतावास से भी संपर्क साधा गया है ताकि संजीव के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।