फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal youth shot dead in America

Karnal News: अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Karnal youth shot dead in America
- ढाई वर्ष पहले कर्ज लेकर डोन्की के जरिये गया था
विज्ञापन

- डिलीवरी ब्वाॅय का करता था काम, ड्यूटी से घर आते समय हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग (करनाल)। सराफा बाजार निवासी मोनू वर्मा की अमेरिका में गोलियां मारकर हत्या कर दी। मोनू करीब ढाई वर्ष पहले डोन्की के जरिये अमेरिका गया था। वहां वह डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। मोनू के पिता पवन कुमार वर्मा ने बताया कि उसने बेटे को रिश्तेदारों व बैंक से 35 लाख रुपये का कर्ज लेकर भेजा था।
वह अमेरिका के न्यूयार्क स्थित डेल्फिया शहर में रहकर नौकरी करता था। 12 जुलाई को करीब 10 बजे उन्हें पता चला कि उसका बेटा मोनू वर्मा रात के समय ड्यूटी कर डेल्फिया शहर आ रहा था। उसके साथ पांच लोग और थे जो एक कार में सवार थे। इसी दौरान उनकी कार पर किसी ने गोलियां चला दी। जिस कारण सभी की मौत हो गई। जिसमें उनका बेटा मोनू भी शामिल है।
विज्ञापन

मृतक मोनू के भाई सोनू वर्मा ने बताया कि वे दो भाई व तीन बहनें हैं। मोनू सबसे छोटा था। पहले वह पुर्तगाल गया था। उसके बाद वह अमेरिका चला गया। मृतक मोनू वर्मा के पिता ने केंद्र सरकार से अपील की है कि मोनू का शव भारत लाने में मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज की नहीं हुई थी भरपाई, अब शव लाने में दिक्कत

मृतक मोनू के पिता ने बताया कि उन्होंने बैंक और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर मोनू को अमेरिका भेजा था। उसकी भी भरपाई अभी नहीं हो पाई थी, वह कर्ज भी लौटाना है। अब बेटा भी नहीं रहा और उसका शव भारत लाने के लिए आर्थिक तंगी आड़े आ रही है। पिता ने बताया कि मोनू उसका सबसे छोटा बेटा था। जिससे उन्हें काफी उम्मीदें थी। उनका सपना था कि वह रुपये कमाकर जहां अपना भविष्य संवारेगा, वहीं परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत करेगा मगर जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए।

मोनू की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में गम का माहौल है। पिता का कहना था कि अमेरिका में काफी समय से हिंसक घटनाएं हो रही थी। जिससे वह भयभीत थे। अक्सर हत्या करने की खबरें पढ़ने को मिलती थीं। आखिर वही हो गया जिसका उन्हें डर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed