{"_id":"66c738962c5492e908025820","slug":"karnal-the-wedding-took-place-after-a-month-dead-body-found-in-the-canal-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: एक माह बाद थी शादी, नहर में मिला शव, यमुनानगर के तेलीपुरा गांव का रहने वाला था मृतक धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: एक माह बाद थी शादी, नहर में मिला शव, यमुनानगर के तेलीपुरा गांव का रहने वाला था मृतक धर्मेंद्र
Thu, 22 Aug 2024 06:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:39 PM IST
सार
थाना प्रभारी विष्णु मित्र ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में पश्चिमी यमुना नहर में दादूपुर हेड के समीप एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान यमुनानगर के गांव तेलीपुरा निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। मृतक के हाथ पर रखी बंधी थी।
विज्ञापन
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव है। जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मृतक यमुनानगर के गांव तेली पुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
परिजनों से जब इस बारे में बात हुई तो उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उसकी बाइक नहर में मिली थी। तभी से वह उसे नहर में तलाश कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि मृतक का रिश्ता तय किया था। एक महीने के बाद उसकी शादी भी होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। शव को सिविल लाइन थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन