फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: The pressure of withdrawing the nomination being made on the candidate of Sarpanch

करनाल: सरपंच पद की प्रत्याशी पर बनाया जा रहा नॉमिनेशन वापस लेने का दबाव, जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Wed, 09 Nov 2022 05:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 05:33 PM IST
सार

नॉमिनेशन वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रत्याशी के पति ने आयुक्त के सामने पेश कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
Karnal: The pressure of withdrawing the nomination being made on the candidate of Sarpanch
Threat - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के करनाल के गांव ढाकवाला के कुछ व्यक्तियों द्वारा गांव की सरपंच पद की प्रत्याशी ईशा पर नॉमिनेशन वापस लेने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। वहीं नॉमिनेशन वापस न लेने पर उसे जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है। जिसको लेकर प्रत्याशी के पति ने आयुक्त के सामने पेश कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन


गांव ढाकवाला रोडान निवासी भोपाल सिंह ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ईशा इस बार सरपंच पद की प्रत्याशी है। उनके ऊपर गलत तरीके से नोमिनेशन वापस के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसमें आरोपी संजीव कुमार निवासी गांव ढाकवाला रोडान का साथ पूर्व सरपंच का पति व भाई कर रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उनके साथ वर्ष 2020 में सरपंच के पति ने अभद्र शब्द कहे थे जिसकी वीडियो उन्होंने डीएसपी को दी थी। इसके बाद सरपंच के पति ने लिखित रूप से माफी मांगी थी लेकिन ये लोग आज भी षडयंत्रों से बाज नहीं आ रहे है। पर्चा वापस लेने के लिए हमें धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके फोन पर एसएमएस भेजे जा रहे है। जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 29 अक्तूबर को तो सारी रात एसएमएस व फोन करके उन्हें तंग किया गया। उसने कई बार उन्हें आराम से समझाने का प्रयास किया लेकिन वे उसे बार-बार तंग कर रहे है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed