फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal sewa grop

3406 लोगो को बांटा राशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
karnal sewa grop
लोगो राशन वितरण करते सदस्य - फोटो : AMAR UJALA
करनाल। कोविड-19 संघर्ष सेवा ग्रुप ने लॉकडाऊन में नई मिसाल कायम की है। करनाल के युवा समाजसेवियों का यह ग्रुप जरूरतमंदों का मददगार बना। बुधवार को टीम सदस्यों ने राशन की कुल 112 किट वितरित की। पृथ्वी विहार में टीम के सदस्य घर-घर गए। वार्ड-4 के पार्षद पति भूपेंद्र नौतना के साथ पहले जरूरतमंद परिवारों की पहचान की। इसके बाद 80 जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट दी गई। इसके अलावा 32 किट जरूरतमंदों के फोन आने पर उनके घर पहुंचाई गई। एक किट में करीब 15 दिन का राशन था। ग्रुप के सदस्यों ने पृथ्वी विहार में सोशल डिस्टैंस का विशेष ध्यान रखा। एक-एक व्यक्ति को बुलाकर किट दी गई। विनय गैस एजैंसी के संचालक विनय गोयल ने बताया कि टीम के सभी 124 सदस्यों के सहयोग से अब 3406 राशन की किट जरूरतमंदों को बांटी जा चुकी हैं। तीन दिन से पृथ्वी विहार में सेवा कर रहे हैं। बुधवार तक यहां कुल 246 किट दी गई। राजपूत सभा करनाल के युवाध्यक्ष मनोज राणा ने कहा कि हमारी टीम ग्राउंड लेवल पर काम कर रही है। ताकि असली जरूरतमंद तक मदद पहुंच सके। बता दें कि लॉकडाऊन के दौरान यह ग्रुप लोगों को खाना भी वितरित कर चुका है। इसके अलावा बेजुबान पशुओं को चारा और पक्षियों को दाना पानी देखकर भी सुर्खियां बटौर चुका है। इनके समाजेवी कार्य को देखते हुए प्रशासन ने इन्हें वार्ड-16 व 4 का जिम्मा सौंप रखा है। इसके अलावा सैक्टर-33 की स्लम बस्ती को भी इन्होंने गोद लिया हुआ है। यहां दो बार राशन किट दी जा चुकी हैं। इस अवसर पर विनय गोयल, मनोज राणा, प्रवीण गोयल, मोहन लोधी, मनीष गर्ग, सी.ए. रोहित गर्ग, राजेश सिंगला, गगन जिंदल, रवि गोयल व भूपेंद्र नौतना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed