फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal's climate deteriorates on Diwali, 10.80 lakh fine

दिवाली पर बिगड़ी करनाल की आबोहवा, 10.80 लाख जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Karnal's climate deteriorates on Diwali, 10.80 lakh fine
करनाल। सरकार के प्रतिबंध के बावजूद दिवाली पर पटाखे छोड़े गए जिससे हवा का गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार चला गया। शुक्रवार सुबह सूचकांक 289 था जो देर शाम तक 300 के पार हो गया। जिससे कई लोगों की आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कई विभागों ने अब तक पराली आदि जलाने सहित 646 मामले चिन्हित किए हैं। इनमें से 402 लोगों पर 10.80 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने पटाखे जलाए हैं, जिससे प्रदूषण काफी बढ़ा है लेकिन बोर्ड, नगर निगम व कृषि विभागों के प्रयासों के चलते पड़ोसी जिलों से करनाल की हवा की गुणवत्ता का स्तर फिर भी ठीक रहा है। शुक्रवार सुबह हवा की गुणवत्ता सूचकांक 289 रिकॉर्ड किया गया है। सभी निर्माण करने वाली संस्थाओं को भवन निर्माण सामग्री ढककर रखने को कहा गया है। पराली न जलाने की अपील लगातार की जा रही है। अब तक कृषि व अन्य विभागों ने पराली आदि जलाने के 646 मामले पकड़े हैं। इनमें 402 पर 10.80 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed