फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal's Chhore won gold for Karnataka

करनाल के छोरे ने कर्नाटक के लिये जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Karnal's Chhore won gold for Karnataka
करनाल। कोट मोहल्ला करनाल निवासी निशांत देव सूर्या जो कभी हरियाणा की टीम के लिए बॉक्सिंग में पदक दिलाते रहे। अब उन्होंने हरियाणा के खिलाफ ही मैच खेलकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया फिर दादरा नगर हवेली के अमित कुमार को मात देकर कर्नाटक के लिए स्वर्णिम जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कोट मोहल्ला निवासी निशांत देव पांच साल पहले पढ़ाई करने कर्नाटक गया था। वहां पढ़ाई करने के दौरान निशांत देव का चयन कर्नाटक की बॉक्सिंग टीम में हो गया। साथ ही दो बड़ी कंपनियों ने बॉक्सिंग के लिए प्रायोजित भी कर दिया। जो जज्बा निशांत में कभी हरियाणा को जीत दिलाने के लिए दिखता था, उसी जज्बे से उसने कर्नाटक के लिए खेलना शुरू कर दिया। 14 से 21 सितंबर के बीच बेल्लारी में हुई राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 71 किलोग्राम भार वर्ग के पांच मैचों में यूपी, रेलवे, आर्मी के साथ सेमीफाइनल में हरियाणा के खिलाड़ी को भी मात देकर फ ाइनल में जगह बनाई और कर्नाटक के नाम स्वर्ण पदक कर दिया।
विज्ञापन

निशांत देव पांच वर्ष पहले हरियाणा की ओर से खेलते रहे हैं और लगातार सब जूनियर व जूनियर टीम की ओर से पदक भी प्राप्त करते रहे। अब निशांत देव राष्ट्रीय प्रतियोगिता पूरी होने के बाद 24 अक्तूबर को होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए एक अक्तूबर से शुरू हो रहे कैंप में अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशांत देव के पिता पवन देव सूर्या ने बताया कि निशांत दीवाली के मौके पर करनाल आया था। निशांत देव से फोन पर बात हुई थी, उसने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। कर्नाटक की टीम से खेलने की खुशी है। यह खुशी तब और बढ़ जाती जब वह हरियाणा के लिए स्वर्ण पदक जीतता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed