फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

फिर छीना दस लाख से भरा बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
karnal news
करनाल। लोगों को चकमा देकर उनके शूटकेस व बैग आदि उठाकर भागने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह में गिरोह ने मंगलवार की शाम ठीक उसी अंदाज में दूसरी वारदात को सरेबाजार अंजाम देते हुए करीब एक लाख की नकदी और करीब नौ लाख रुपये के गहनों (कुल दस लाख रुपये) से भरा बैग उठाकर भाग निकले। हालांकि रात तक वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी मनजीत कौर ने बताया कि वह शाम को पुरानी सब्जी मंडी में अपनी बेटी के साथ कार में सवार होकर गई थीं। उन्होंने वहां एक होटल के पास अपनी कार खड़ी कर दी। वह कार में ही बैठी रहीं, जबकि उनकी बेटी बाजार में सामान लेने चली गई। इसी दौरान एक युवक उनकी कार के पास आया और उसने गाड़ी के शीशे पर दस्तक दी। शीशा खोलने पर उसने कहा कि मैडम आपके रुपए नीचे गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि रुपए उसके नहीं हैं। इसके बाद वह युवक तो चला गया, लेकिन कुछ समय बाद एक दूसरा युवक आया और उसने कहा कि मैडम आपके 10-10 के नोट हैं जो नीचे गिरे हुए हैं। इस बार उन्होंने उसकी बात पर भरोसा करके नीचे देखा तो वास्तव में रुपये पड़े थे। वह कार से उतरकर रुपए उठाने लगी।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने अपना पर्स गाड़ी की सीट पर रख दिया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नीचे उतरीं, उसी समय युवक उनका पर्स उठा कर भाग निकला। पर्स में करीब एक लाख रुपये नगद व करीब नौ-दस लाख रुपये के सोने के गहने थे। इसके बाद महिला ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े। घर में सूचना दी। पुलिस को पूरी वारदात बताई। सिटी थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है और महिला की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले ही लॉकर से निकाले थे गहने
मनजीत कौर के पुत्र निमृत सिंह ने बताया कि उन्होंने नया भवन बनवाया है। कल ही उसका गृह प्रवेश किया था। इसलिए उनकी मां मनजीर कौर लॉकर से गहने निकालकर लाईं थीं, जो उनके बैग में थे।

उद्योगपति के साथ भी हो चुकी वारदात
छह अप्रैल को भी बाइक सवारों ने करनाल मिल्क फूड के मालिक उद्योगपति ज्ञानप्रकाश गुप्ता को चकमा देकर 1.75 लाख रुपये से भरा शूटकेस लेकर भाग निकले थे। उस दिन ज्ञानप्रकाश गुप्ता अपने प्रतिष्ठान से वापस लौट रहे थे तो पुराना जीटी रोड पर पंचायत भवन के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। रुकने पर टायर पंचर का इशारा किया। जब वह बाहर निकलकर टायर को देखने लगे तो बदमाश शूटकेस उठाकर भाग निकले। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन अभी इनका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed