फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal nagar nigam working

नगर निगम में बिना रोशनी भी कुर्सी से नहीं हिले कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
karnal nagar nigam working
शहरी निकाय मंत्री अनिल विज के नगर निगम कार्यालय में छापामारी के बाद दूसरे दिन वीरवार को भी इसका असर रहा। कमरों में बिजली गुल होने के बावजूद अंधेरे में भी कर्मचारी कंप्यूटर पर काम करते दिखाई दिए। लंच टाइम खिड़कियों पर यदि कोई नागरिक अपने काम से खड़ा दिखाई दिया तो कर्मचारी ने काम किया। निगम के उच्च अधिकारी मीटिंग में गए हुए थे तो मेयर रेणू बाला गुप्ता अपने कार्यालय में मौजूद थीं और कामकाज निपटाया। ठेकेदारी प्रथा के तहत लगे सफाई कर्मचारी कार्यालय प्रवेश द्वार के सामने रोष जताते नजर आए। कुछ शहरवासी शिकायत लेकर निगम कार्यालय में पहुंचे। वसंत विहार गली नंबर दो में रहने वाली पूर्व जिला खेल अधिकारी सोमा सोखी ने गली में किए जा रहे निर्माण कार्य पर सवाल खड़ा करते हुए शिकायत दी। निगम कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखाई दिए। वह कार्यालय में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर निगाह रख रहे थे। मालूम हो कि अनिज विज के पास शहरी निकाय के अलावा गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है, इसलिए यहां भी विभागीय मंत्री की ओर से नगर निगम में की गयी कार्रवाई की चरचा होती रही।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनवाई करते मिले
रामनगर थाना में पुलिस कर्मचारी पूरे अनुशासन में काम करते हुए दिखाई दिए। थाने में आए लोगों की शिकायतें सुनने में व्यस्त रहे। दोपहर पहले थाने में करीब 25 महिला एवं पुरुष आए हुए थे। एक महिला तफ्तीश कक्ष में रोबदार तरीके से बयान दर्ज करवा रही थी। थाना प्रभारी ने थाने में आए लोगों को मिलने का पूरा समय दिया और इत्मिनान से उनकी बात सुनी।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों की मांग - एक बार मंत्री यहां भी आएं
जिला नागरिक अस्पताल में सभी ओपीडी कक्ष के बाहर और परिसर में मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जमा रही। दवा वितरण केंद्र की खिड़कियों के बाहर लंबी लाइनें थी। ट्रामा सेंटर में कर्मचारी सतर्क दिखाई दिए। कर्मचारी अपनी वर्दियों में काम करते नजर आए। प्रसूति गृह के बाहर कुछ महिलाएं फर्श पर बैठे थीं। यहां तीमारदारों के बैठने के कोई उचित व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ इंतजामों पर भारी है। लोग यह कहते रहे कि एक बार मंत्री विज को अस्पताल में भी चक्कर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed