फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal illuminating the six brightest state in the name of Ayrving

करनाल के छह होनहारों ने एयरविंग में रोशन किया प्रदेश का नाम

Mon, 11 Nov 2013 11:38 PM IST
करनाल
करनाल Updated Mon, 11 Nov 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
Karnal illuminating the six brightest state in the name of Ayrving
शहर के तीन विभिन्न कॉलेजों की दो छात्राओं और चार छात्र कैडेटों ने एनसीसी एयरविंग के राष्ट्रीय स्तर के वायु सैनिक कैंप-2013 में अपनी बेहतर काबिलियत के बल पर पंजाब डायरेक्ट्रेट की टीम के साथ ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल कर देशभर में करनाल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


करनाल के सभी छह विद्यार्थी पंजाब की टीम में शामिल थे। सभी कैडेटों का करनाल पहुंचने पर उनके अपने-अपने कॉलेजों में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इन कैडेटों का प्रिंसिपलों ने मुंह मीठा कराने के साथ उन्हें भविष्य में तरक्की के क्षेत्र में ऊंचाइयां छूने की कामना की।
विज्ञापन


शहर के राजकीय पीजी कॉलेज के एनसीसी के छात्र विवेक, अभिषेक और गौरव के अलावा शहर के दयाल सिंह कॉलेज के एनसीसी के छात्र धीरेंद्र प्रताप और शहर के डीएवी महिला कॉलेज की रूबी मेहला और सोनाली मेहला पिछले करीब तीन महीने से करनाल का नाम रोशन करने के प्रयास में जुटे थे। अगस्त 2013 में सभी छह कैडेटों ने कुरुक्षेत्र के कनीपला में आयोजित एटीसी कैंप में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कैडेटों को एयरो मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर जगदीप कपिल और कमांडिंग ऑफिसर एफ चतुर्वेदी पहले ही ट्रेनिंग दे चुके हैं। इसके बाद प्री वायु सेना के कैंप एक और दो में ये कैडेट चंडीगढ़ में हिस्सा ले चुके हैं। इसके बाद वह पंजाब डायरेक्ट्रेट की टीम में शामिल हो गए। इस टीम में शामिल शहर के होनहारों ने 20 अक्तूबर को बंगलूरू जाकर एयरफील्ड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कैंप में दम दिखाया। पंजाब की टीम में 42 प्रतिभागी शामिल थे। इस टीम में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कैडेटों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप में देशभर की 16 टीमों के 600 कैडेटों ने भाग लिया। इसमें 420 छात्र और 180 छात्राएं शामिल थीं।

पंजाब डायरेक्ट्रेट की टीम में शामिल इन कैडेटों ने हवाई जहाज बनाने से लेकर उसे उड़ाने तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। यहां तक की उन्हें फाइटर विमान की भी गहनता से जानकारी दी गई। सीमा पर तैनाती के दौरान दुश्मन पर गोलियां दागने तक का प्रशिक्षण दिया गया। इन कैडेटों की जुबानी सुनी जाए तो यह कैंप उनके लिए ज्ञानवर्धन होने के साथ बेहद रोचक था।

राजकीय कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रिंसिपल सुमित्रा चावला ने अपने कॉलेज के तीनों छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह छोटी उपलब्धि नहीं है और अन्य छात्रों के लिए यह प्रेरणास्रोत है। मौके पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सुरेश दुग्गल भी मौजूद रहे। दयाल सिंह कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. राकेश भारद्धाज और डीएवी महिला कॉलेज में प्रिंसिपल रीटा सहगल ने भी अपने होनहारों का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

राजकीय स्कूलों में अब तक नहीं पहुंची किताबें
करनाल में सिटीजंस ग्रीवांसेज कमेटी की बैठक करनाल क्लब में चेयरमैन एपीएस चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा सुधार उप समिति के प्रधान डीएन अरोड़ा ने कहा कि राजकीय स्कूलों में अभी तक पुस्तकें नहीं पहुंची हैं।

पहली छमाही समाप्त होने को है लेकिन स्कूलों में अभी तक 50 प्रतिशत पुस्तकें भी नहीं पहुंची हैं। इससे न केवल विद्यार्थी और अभिभावक परेशान हैं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई सुचारु नहीं हो पा रही है। अभी तक पुस्तकें नहीं पहुंचने के विरोध में कमेटी के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है।

मौके पर स्कूलों में परीक्षा प्रणाली समाप्त करके बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश दिए जाने पर भी चिंता जाहिर की गई। परीक्षा नहीं होने से शिक्षा का स्तर गिर रहा है। एपीएस चोपड़ा ने बताया कि स्कूल व कॉलेजों के बच्चों के लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए 23 नवंबर को शिविर लगाया जाएगा। बैठक में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता का भी संज्ञान लिया गया।

नियमानुसार सड़क निर्माण के समय साइन बोर्ड लगाकर जानकारी देनी होती है लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। मीटिंग में कहा गया कि प्राइवेट कॉलोनी में बिजली के जो दाम वसूले जा रहे हैं, वे सरकारी दामों से ज्यादा हैं। सीजीसी ने कार्रवाई की मांग की है।


मौके पर संदीप लाठर, महासचिव आरके द्विवेदी, वाइस चेयरमैन एसएम कुमार, बीआर गुलाटी, जेआर कालड़ा, प्रमोद गुप्ता, सीपी सैनी, आईजे धमीजा, भूषण गोयल, रवनीत चावला, संजीव पासी, डीएन अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह, एससी नैयर, एससी नारंग, एसएन सिंगला, लाजपत राय चुचरा, अंजू शर्मा, दिनेश गांधी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed