फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal Gharunda eunch qrural

ढाबा मालिक ने दो लोगों की किन्नरों से कराई थी पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
karnal Gharunda eunch qrural
जीटी रोड स्थित चड़दीकलां ढाबे पर दो व्यक्तियों को बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने पकड़े छह किन्नरों को कोर्ट में पेश उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में यही सामने आया है कि पीड़ित के साथ ढाबा मालिक की खाने के रुपये को लेकर कहासुनी हुई थी, इसके बाद ढाबा मालिक ने किन्नरों से उन दोनों व्यक्तियों को पिटवाया था। अभी इस मामले में पकड़े छह किन्नरों से पूछताछ की जा रही है। बाकी के किन्नरों व ढाबा मालिक को पकड़ने के लिए पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हुई थी वीडियो वायरल
ढाबे पर किन्नर शेखपुरा निवासी आनंद और उसके साथी को बेरहमी से पीटने की वीडियो वायरल हुई थी। इसकी पुलिस ने जांच की तो पता चला की यह मामला चड़दी कलां ढाबे का है। यह 11 जुलाई की वारदात है। इसके बाद शेखपुरा निवासी आनंद ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिससे पूरे मामले का पता चला।
विज्ञापन

ढाबे पर खाना खाने गए थे, छीने पांच हजार रुपये
शेखपुरा निवासी आनंद ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ एक अन्य साथी भी था जो ढाबे पर खाना खा रहे थे। इस दौरान ढाबा मालिक बलकार और गौरव ने रुपये को लेकर उन्हें करीब 12 किन्नरों से पिटवाया। इस दौरान उन्होंने उनकी जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नरों का अड्डा है यह ढाबा
पुलिस ने बताया कि इस ढाबे पर किन्नर रात को आते हैं। यह किन्नरों का अड्डा है। सभी किन्नर ढाबा मालिक को अच्छे से जानते हैं। उसके कहने पर ही किन्नरों ने दोनों व्यक्तियों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने सालू, बबली, सीमा, अनू व प्रति को गिरफ्तार किया है।

वायरल वीडियो के मामले में छह आरोपी किन्नरों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर सचिन कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed