{"_id":"663b91db52dfb3a22705bc6b","slug":"karnal-former-sarpanches-in-gharaunda-vowed-to-oppose-bjp-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: पूर्व सरपंच हुए एकजुट, लोटे में नमक डालकर भाजपा की खिलाफत का लिया प्रण, जानें क्यों हो रहा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: पूर्व सरपंच हुए एकजुट, लोटे में नमक डालकर भाजपा की खिलाफत का लिया प्रण, जानें क्यों हो रहा विरोध
Wed, 08 May 2024 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल/घरौंडा (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल/घरौंडा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 08 May 2024 09:15 PM IST
सार
हरियाणा के करनाल के घरौंडा में पूर्व सरपंच एकजुट हुए। पूर्व सरपंच बोले कि भाजपा की नीतियां गलत थीं, भाजपा प्रत्याशी का साथ नहीं देंगे।
विज्ञापन
लौटे में नमक डालकर भाजपा की खिलाफत का लिया प्रण
- फोटो : संवाद
विस्तार
मौजूदा सरपंचों के बाद अब पूर्व सरपंचों ने भी भाजपा का विरोध करना शुरू कर दिया है। करनाल के घरौंडा में पूर्व सरपंचों की बैठक निजी होटल में हुईं। जिसमें क्षेत्र के पूर्व सरपंचों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां सरपंचों के खिलाफ हैं, इसलिए अब वे भाजपा प्रत्याशी का साथ नहीं देंगे और कांग्रेस के प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगे। पूर्व सरपंचों ने लोटे में नमक डालकर एकजुट रहने का एलान किया है।
विज्ञापन
बुधवार को पूर्व सरपंचों की बैठक में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विशाल कल्याण, पूर्व सरपंच राजबीर सिंह, अमर सिंह, हवा सिंह, कृष्ण कुमार, जितेंदर नेहरा, राममेहर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रवीण सिंह सहित अन्य पूर्व सरपंचों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर लाठियां भांजी, पंचायतों में ऐसे नियम बना दिए कि सरपंच गांव में कोई विकास कार्य नहीं करवा सकता। इस कार्यकाल में गांव में किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। जिससे उनकी छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
पूर्व सरपंचों का कहना है कि इस सरकार ने किसी भी वर्ग का भला नहीं किया और जिसने भी अपनी आवाज उठाने का प्रयास किया, उन पर लाठिया भांजी गई। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि वे लोकसभा व आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ देंगे और भाजपा को जमना पार उतारने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी नेता लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं है।