{"_id":"6255dd132eb3f4142320ddf2","slug":"karnal-crime-karnal-news-knl1047679124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये हड़पने के लिए रची थी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये हड़पने के लिए रची थी लूट की कहानी
विज्ञापन
करनाल। असंध के गांव बिलौना में महिला को बंधक बनाकर 4.88 लाख रुपये लूटने का मामला जांच में झूठा निकला है। महिला ने ही 4.88 लाख रुपये दूसरी जगह छिपाकर घर के मालिक को लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाकर सूचना दी थी। इस मामले का खुलासा सीआईए असंध व असंध थाना की टीम ने किया है।
सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि नौ अप्रैल को गांव बिलौना निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके घर में वह व उसका बेटा रहता है। पत्नी का निधन होने के बाद उन्होंने घर के कामकाज व खाना बनाने के लिए दविंदर कौर निवासी रोहड़ जिला जींद को अपने घर पर रखा था।
आठ अप्रैल को वह और उसका बेटा गेहूं बेचने सोनू माजरा मंडी गए थे। उसी समय उसके पास दविंदर कौर का फोन आया। जिसने बताया कि उसी दिन देर रात करीब 12:30 बजे चार लोगों ने उसके घर में घुसकर दविंदर कौर के कपड़े से हाथ-पांव बांध दिए व एक व्यक्ति उसके पास खड़ा रहा और तीन लोगों ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलमारी में रखे चार लाख 88 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने एक पड़ोसी को कहकर दविंदर कौर के हाथ-पैर खुलवाए। जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि दविंदर ने वह रकम दूसरी जगह छिपा कर रख दी थी। पुलिस टीम द्वारा नकदी बरामद कर ली गई है। झूठी सूचना देने पर महिला के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।