फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Conflict between farmers and officers may end

करनाल : खत्म हो सकता है किसानों और अफसरों का टकराव, आज सुबह 9 बजे अहम बैठक

Sat, 11 Sep 2021 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Sep 2021 07:19 AM IST
सार

करनाल लघु सचिवालय में अफसरों और किसान नेताओं के बीच सकारात्मक रही चार घंटे तक चली बैठक। बैठक का दूसरा दौर शनिवार सुबह 9 बजे फिर शुरू होगा, उसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेता लेंगे अगला फैसला। 

विज्ञापन
Karnal: Conflict between farmers and officers may end
करनाल महापंचायत - फोटो : PTI

विस्तार

बसताड़ा टोल पर 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर करनाल में चल रहा किसानों और अफसरों के बीच टकराव खत्म हो सकता है। इसके संकेत शुक्रवार देर रात तक चली अफसरों और किसानों की बैठक में मिले। सरकार के निर्देश पर किसानों से बातचीत करने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) देवेंद्र सिंह करनाल पहुंचे हुए थे। जबकि किसानों की ओर से इस बैठक में भाकियू हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत पंद्रह सदस्यीय कमेटी के किसान नेता भी शामिल थे।

विज्ञापन


लगभग चार घंटे तक चली इस बैठक में वायरल वीडियो में लाठीचार्ज की बात कर रहे एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई, इस मामले की न्यायिक जांच, मृतक किसान सुशील काजल के आश्रितों को मुआवजा व नौकरी,  और अन्य गंभीर घायल किसानों को मुआवजा इत्यादि की मांग पर किसान अड़े रहे। उधर, एसीएस देवेंद्र सिंह ने भी किसानों से हठधर्मिता छोड़कर इस समस्या के सकारात्मक हल की ओर बढ़ने की अपील की। इस पर किसानों नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार इस मामले की जांच करवाना चाहती है तो इसकी न्यायिक जांच करवाई जाए। मुख्य सचिव के आदेश पर डीसी करनाल द्वारा जो जांच की जा रही है, उससे किसान संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान किसानों को शांत करने के लिए इस प्रकरण की न्यायिक जांच करवाने के लिए अफसरों का रुख सकारात्मक दिखाई दिया। प्रकरण की जांच रिटायर्ड न्यायाधीश से करवाई जा सकती है। लेकिन अभी इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। बैठक में अन्य मांगों पर भी अफसरों की ओर से रुख सकारात्मक दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह 9 बजे बातचीत का एक दौर और
शुक्रवार रात को खत्म हुई अतिरिक्त मुख्य सचिव और किसान नेताओं के बीच बैठक का एक और दौर आज सुबह 9 बजे चलेगा। इस बैठक में सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव किसानों के समक्ष अपना अंतिम निर्णय रखेंगे। जिसके बाद किसान नेता बैठक के तमाम बिंदुओं को लेकर आज ही होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में अन्य किसान नेताओं के समक्ष रखेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक करनाल में दोपहर तीन बजे आयोजित होगी। इस बैठक में अफसरों के साथ हुई बैठक के तमाम बिंदुओं और सरकार के अंतिम निर्णय पर चर्चा की जाएगी और अगला निर्णय लिया जाएगा।

अफसरों के साथ बैठक का एक दौर खत्म हुआ है। दूसरा दौर शनिवार को सुबह नौ बजे होगा। रुख सकारात्मक लग रहा है। लेकिन अंतिम फैसला संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सभी किसान नेता सामूहिक रूप से लेंगे। अभी हमें यह देखना है कि सरकार का हमारी मांगों पर अंतिम फैसला क्या रहता है, उसके बाद ही किसान अपना अंतिम फैसला लेंगे।
- गुरनाम सिंह चढ़ूनी, प्रदेशाध्यक्ष, भाकियू हरियाणा- 

किसानों की 15 सदस्सीय कमेटी से बातचीत की गई, बातचीत सकारात्मक रही। कई बिंदुओं पर प्रशासन व किसानों के बीच सहमति बन गई है। कुछ बिंदुओं पर चर्चा की जानी है। जिसके लिए आज सुबह फिर से बैठक होनी है। शुक्रवार को भी बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
- देवेंद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि विभाग- 
 

इसलिए हुआ था टकराव

28 अगस्त को किसानों ने करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता वाली भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक का विरोध करने का एलान किया था। इसके लिए किसान एकजुट भी हो गए थे। लेकिन शहर को पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह सील कर दिया था। इसलिए किसानों का जमावड़ा नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल पर लग गया।

वहीं पुलिस और किसानों के बीच टकराव हुआ और  पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। उधर, तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा का लाठीचार्ज करने का आदेश देते हुए का वीडियो वायरल हो गया। जिससे किसान नाराज हो गए। इसी के विरोध में 7 सितंबर को करनाल में किसान महापंचायत हुई। जिसके बाद उसी दिन शाम को हजारों किसानों ने लघु सचिवालय पर डेरा जमा दिया। मसले को निपटाने के लिए दो वार्ता बेनतीजा रह चुकी हैं। अब इस वार्ता से हल निकलने के आसार दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed