{"_id":"663bbacf870aa3ca980d1db3","slug":"karnal-12-86-lakh-cash-seized-from-six-vehicles-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: छह वाहनों से 12.86 लाख नकदी जब्त, घरौंडा क्षेत्र में आचार संहिता के चलते एसडीएम की टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: छह वाहनों से 12.86 लाख नकदी जब्त, घरौंडा क्षेत्र में आचार संहिता के चलते एसडीएम की टीम ने की जांच
Wed, 08 May 2024 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 08 May 2024 11:17 PM IST
सार
घरौंडा में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान वाहन मालिक नकदी के बारे में कागजात नहीं दिखा सके। टीम ने नकदी जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है। इसको लेकर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान एसडीएम घरौंडा राजेश कुमार सोनी की टीम ने छह वाहनों से 12 लाख 86 हजार रुपये बरामद किए हैं।
एसडीएम घरौंडा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि चुनाव आयोग ने 49 हजार से ज्यादा नकदी लेकर चलने पर उसके साथ कागजात भी लेकर चलने को कहा है। साथ ही कैश का हिसाब रखना भी जरूरी किया गया है। आयोग के आदेशानुसार इसके लिए बैंक की पर्ची या एटीएम रसीद आदि साथ होना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि अगर कोई कागजात नहीं मिलता तो माना जाएगा कि कैश का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता था। 10 लाख से ज्यादा रुपए होने पर उसे ट्रेजरी में जमा करने का निर्देश भी आयोग ने दिया है।