{"_id":"5fa5b8938ebc3e9bda537f05","slug":"kanwarpirit-bhatias-head-again-punished-by-district-bar-assocition-karnal-news-knl499923110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंवरप्रीत सिंह भाटिया के सिर फिर सजा जिला बार संघ की प्रधानगी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंवरप्रीत सिंह भाटिया के सिर फिर सजा जिला बार संघ की प्रधानगी का ताज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार संघ के चुनाव में कंवरप्रीत सिंह भाटिया के सिर फिर से प्रधानी का ताज रहा । हरीश आर्य उप प्रधान, सुमित मोहन शर्मा सचिव, तपन वर्मा खजांची व सुनील समाना सह सचिव चुने गए हैं। विजेताओं को उनके समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर कंधों पर उठा लिया और जीत की खुशी में ढोल की थाप पर नाचे। कंवरप्रीत सिंह ने प्रतिद्वंदी राहुल बाली को 196 मतों से परास्त कर जीत हासिल की। कंवरप्रीत सिंह तीसरी बार प्रधान बने हैं। वर्ष 2010 में भी वह प्रधान निर्वाचित हुए थे। शुक्रवार को सेक्टर 12 स्थित जिला बार रूम में हुए संघ के चुनाव में 1405 वोट डाले गए। इनमें से कंवरप्रीत सिंह को 703, दूसरे स्थान पर रहे राहुल बाली को 507 व तीसरे स्थान पर रहे पूर्व प्रधान बलदेव राणा को 195 मत मिले। प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
उप प्रधान पद के लिए हरीश आर्य निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 494 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी सुधीर चौहान को 449 मत व तीसरे स्थान पर रहे प्रवीण चौधरी को 429 मत मिले। सुमित मोहन शर्मा 852 मत लेकर सचिव निर्वाचित हुए हैं। उनके प्रतिद्वंदी मनोज सचदेवा को 410 वोट मिले। जबकि तीसरे स्थान पर ऋचा राजपाल को 118 वोट मिले। खजांची के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। तपन वर्मा ने 544 मतों के साथ जीत दर्ज की। सोनू कुमार को 346 मत, प्रदीप वोहरा को 230 मत व राजेश कुमार गौड़ को 119 मत मिले। सह सचिव पद के लिए सुनील समाना व सोनल शर्मा के बीच टक्कर थी। सुनील समाना ने 689 मत हासिल कर विजय दर्ज की। सोनल शर्मा को 677 मत मिले। इन प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। इस पद के लिए मुकाबला नजदीकी रहा।
पांच पदों के लिए 15 प्रत्याशी थे मैदान में
लॉयर चेंबर कांप्लेक्स में करीब 2500 वकील हैं। बार संघ में 1580 वकीलों के वोट हैं। जिला बार संघ के फिजिकल चुनाव लिए छह नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट बार रूम के बाहर डटे रहे। रिटर्निंग अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता जगमाल सिंह जटैन, एआरओ युद्धवीर चौहान, जयपाल कश्यप, मोहिंद्र सलूजा व पवन गहलोत की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक चली। चुनाव परिणाम घोषित होने तक वीडियोग्राफी चलती रही। पांचों पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें प्रधान पद के लिए तीन, उप प्रधान पद के लिए तीन, सचिव पद के लिए तीन, खजांची पद के लिए चार व सह सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
रिटर्निंग अधिकारी जगमाल सिंह जटैन ने कहा कि पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव के लिए जो भी दिशा-निर्देश थे उनका पालन हुआ है।