फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kala Sangam-3 competition today, register now

Karnal News: कला संगम-3 प्रतियोगिता आज, पंजीकरण कराएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Kala Sangam-3 competition today, register now
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के तहत नगर निगम वीरवार को कला संगम-3 प्रतियोगिता आयोजित करा रहा है। प्रतियोगिता महाराजा अग्रसेन चौक से आईटीआई चौक को जाने वाली सड़क पर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर की दीवार पर होगी। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक रहेगा। इसमें वायु प्रदूषण, पृथ्वी बचाओ, प्रकृति, स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रौद्योगिकी व मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी थीम पर चित्रकारी करवाई जाएगी। प्रतिभागी टीमें गुगल लिंक https://forms.gle/FAjJAQhfwSsMxJwW8 पर पंजीकरण कर सकती हैं। प्रतियोगिता के दिन सुबह 8 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। शाम चार बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी टीमों की अधिकतम संख्या 10 होगी, जिसे बढ़ाने व घटाने का अधिकार नगर निगम आयुक्त के पास सुरक्षित रहेगा। एक टीम में अधिकतम 4 से 5 प्रतिभागी हो सकते हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। पेंट, ब्रश, जलपान आदि की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed