फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kaiyhal, School, Notice, Education

कैथल के चार स्कूलों को जानकारी नहीं देने पर नोटिस

Sat, 22 Feb 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 22 Feb 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kaiyhal, School, Notice, Education
हरियाणा शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क दाखिले के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने चार निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


यह नोटिस शिक्षा विभाग की ओर से मांगी जानकारी नहीं देने पर जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि 24 फरवरी स्कूलों ने कोई जवाब नहीं दिया तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है, जो जरूरतमंद बच्चों का निजी स्कूलों में 134ए के तहत दाखिला दिलवाना सुनिश्चित करेगी।

स्कूलों से मांगा गया ब्योरा
निजी स्कूलों में 134ए नियम के तहत जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दाखिला दिलवाने के लिए जनवरी माह में शिक्षा विभाग ने यूनीक आईडी के माध्यम से जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टॉफ सदस्य, बच्चों की संख्या के बारे में ब्योरा देने के लिए कहा गया था ताकि इन स्कूलों में 10 प्रतिशत जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दाखिला दिलवाया जा सके। जिले के अधिकतर स्कूलों ने जानकारी दे दी, लेकिन चार स्कूलों ने अभी तक जानकारी नहीं दी।

चार स्कूलाें पर लटकी कार्रवाई की तलवार
उप-जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने 134ए के तहत जानकारी न देने पर जिले के चार स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया है।

इनमें एसएस बाल पब्लिक स्कूल, बीआरडीएम पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल, ओमप्रभा जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों को 24 फरवरी तक का शिक्षा विभाग ने समय दिया है। यदि स्कूल प्रबंधक समय सीमा में जानकारी नहीं देते तो इनकी मान्यता रद्द हो सकती है।

नियमों में किया गया संशोधन
उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि शिक्षा विभाग ने गरीब बच्चों के आवेदन करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। गरीब और जरूरतमंद बच्चों के अभिभावक अब सात मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

जिले में 10 सुविधा केन्द्र आवेदन के लिए बनाए गए हैं। विभाग ने अपने नियमों में बदलाव करते 25 स्कूलों की बजाय अब 5 स्कूलों के चयन पर निर्णय लिया है। अभिभावक अब पांच स्कूलों के चयन को ही भर सकेंगे।

यदि फिर भी किसी भी विद्यार्थियों को अगर कोई समस्या सामने आती है तो वह जिला स्तर पर बनाई कमेटी के सदस्य से मिल सकता है। अभिभावक केवल बीपीएल कार्ड के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी को दाखिले के समय सभी कागजाें को लाना अनिवार्य होगा।

जिले में पांच हजार दाखिला होगा
शिक्षा विभाग की ओर से जुटाई जानकारी के मुताबिक जिले भर में 50 हजार बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। इनका 10 प्रतिशत पांच हजार बच्चों को निजी स्कूलों में 134ए के तहत दाखिला मिल सकेगा।

जिला और ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन
गरीब विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद आंतिल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतीश राणा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से नराता रामा, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार गुलशन, समाज सेवी बलबीर एडवोकेट, सूरज भान शिक्षाविद, अभिभावक तेजभान सैनी रोहेड़ियां को शामिल किया गया।


जिले में बने सुविधा केेंद्र
डाइट भवन जींद रोड कैथल, गुहला के राजकीय स्कूल भागल, कलायत में राजकीय स्कूल बात्ता, कैथल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, राजकीय मॉडल स्कूल क्योड़क, पूंडरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई, राजकीय स्कूल गुहला, राजकीय कन्या स्कूल राजौंद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी के स्कूल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed